Aaj Ka Mausam: हरियाणा, यूपी - दिल्ली मेंं कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, देखें आज का मौसम पूर्वानुमान
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बेहद घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर पूर्वी राज्यों में भी कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश की भी चेतावनी दी गई है। महाराष्ट्र कर्नाटक और केरल में तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।
मौसम विभाग ने अपने एक्स पोस्ट में बताया कि रात और सुबह के समय उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ इलाकों में 21 तारीख की सुबह तक घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में 25 से 27 तारीख तक मौसम का यही पैटर्न रहने की उम्मीद है।
26 और 27 तारीख को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा रहेगा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22, 26 और 27 तारीख को कोहरा रहेगा। झारखंड में 21 और 22 तारीख को और मध्य प्रदेश में 21 दिसंबर की सुबह तक कोहरा रहेगा।
आईएमडी के साइंटिस्ट नरेश कुमार ने बताया, "एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है, जो अगले 3-4 दिनों में भारत के उत्तर-पश्चिम हिस्से पर असर डालेगा। इसके चलते, हमें हिमालयी इलाके में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। हमें कल भारी बारिश और बर्फबारी की भी उम्मीद है, जिसका असर कश्मीर घाटी पर पड़ सकता है। इसके अलावा, मैदानी इलाकों में, पंजाब के उत्तरी हिस्सों में भी अगले 3-4 दिनों में हल्की बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा: 21 तारीख की सुबह तक
पंजाब और हरियाणा: 25–27
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: 26 और 27
पूर्वी उत्तर प्रदेश: 22, 26 और 27
झारखंड: 21 और 22
मध्य प्रदेश: 21 दिसंबर की सुबह तक
यूपी-उत्तराखंड में ठंड का अलर्ट
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में 21 दिसंबर के सुबह तक, पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में 25-27 के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 और 27, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22, 26 और 27, झारखंड में 21-22 और मध्य प्रदेश में 21 दिसंबर को रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 20 दिसंबर को शीत दिवस से लेकर भीषण शीत दिवस की स्थिति रहने की बहुत संभावना है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड हो रही है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में 26–27 दिसंबर और पूर्वी यूपी में 22, 26 व 27 दिसंबर को घना कोहरा रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही आज 21 दिसंबर को कई जिलों में भीषण ठंड पड़ने के आसार है।उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, रुड़की और ऋषिकेश सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट है। वही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है।
