Aaj Ka Mousam : पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

 
पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mausam 1 November 2026, आज का  मौसम : आज 1 नवंबर रविवार को कई राज्यों में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने हाल ही में ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की आज मौसम बदलने से कई राज्यों में तेज बारिश होगी और आंधी चलने वाली है। आइए देखें आज के मौसम की नई रिपोर्ट... 

आज 1 नवंबर रविवार को मौसम कैसा रहेगा...

1 नवंबर को देश के 22 राज्यों और 5 केंद्रशासित प्रदेशों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mausam

दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई इलाकों में भी बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में भी बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mausam

उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर को मौसम का मिजाज अलग-अलग इलाकों में अलग रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में रविवार को भारी बारिश या तेज आंधी का विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 

बिहार में रविवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्य में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mausam

दिल्ली में 1 नवंबर को आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 नवंबर को बारिश की संभावना नहीं है।

राजस्थान में रविवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान दोनों ही हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है। राज्य के किसी भी हिस्से के लिए बारिश, गरज-चमक या तेज हवाओं का विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। Aaj Ka Mausam

हिमाचल प्रदेश में 1 नवंबर को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अपने सात दिनों के पूर्वानुमान में राज्य में 1 नवंबर तक कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। 1 नवंबर को हवा की रफ्तार को लेकर भी कोई विशेष चेतावनी नहीं है। ऐसे में राज्य में फिलहाल बड़े मौसम बदलाव की चेतावनी नहीं है। Aaj Ka Mausam

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 1 नवंबर को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के सात दिनों के पूर्वानुमान में दोनों क्षेत्रों में 1 नवंबर तक कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 2 नवंबर तक भी कुछ इलाकों में बारिश का सिलसिला बना रह सकता है।