Aaj Ka Mousam 8 May : दिल्ली-NCR समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें नया पूर्वानुमान 

 
Aaj Ka Mousam 8 May :दिल्ली-NCR समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें नया पूर्वानुमान 

Aaj Ka Mousam 8 May 2026, आज का मौसम 8 मई, आज का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। पिछले दिनों की बारिश से देशभर में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अब मई का महीना शुरू होते ही फिर से गर्मी तेजी से बढ़ गई है।

आज यानी 8 मई शुक्रवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Aaj Ka Mousam 8 May

देखें आज 8 मई शुक्रवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट...

उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित 11 राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। इनमें से मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में महज बारिश को लेकर अलर्ट है तो वहीं यूपी-बिहार सहित कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां 55 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। कहीं-कहीं आंधी-तूफान को लेकर भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी दी है। Aaj Ka Mousam 8 May

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR (8 से 12 मई- भीषण गर्मी के आसार): दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से बनी ठंडक कम होगी। एक बार फिर से भीषण गर्मी लौटने वाली है। 

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी (8 से 9 मई- आंधी-तूफान का अलर्ट): तराई क्षेत्र और आसपास के पूर्वी जिलों में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 8 मई के बाद शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। आठ मई के बाद शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। राज्य भर में बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। Aaj Ka Mousam 8 May

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार (8 से 9 मई- आंधी-बारिश का अलर्ट): बिहार के 15 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। बेमौसम बारिश के कारण तापमान में गिरावट होगी। किशनगंज, सुपौल, अररिया और खगड़िया समेत कई जिलों में अगले 48 घंटे के अंदर बादल छाएंगे और रुक-रुककर बारिश होगी। 8 मई के बाद ही मौसम साफ होने की उम्मीद है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान (8 से 10 मई- धूल भरी आंधी चलेगी): राजस्थान में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि, अगले दो दिनों में आंधी-बारिश की गतिविधियां घट सकती हैं। उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। Aaj Ka Mousam 8 May

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

एमपी (8 से 9 मई- बारिश का अलर्ट): मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 11 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट किया है। इन जिलों में ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज शामिल हैं।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड (8 से 10 मई- बारिश के साथ बर्फबारी भी): देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड का मौसम बदलने वाला है। पहाड़ी जिलों जैसे नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में मौसम ज्यादा खराब हो सकता है।
8 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट है। Aaj Ka Mousam 8 May

9 मई को नैनीताल और अल्मोड़ा जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

10 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जैसे जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश (8 से 12 मई- भारी बारिश का अलर्ट): 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। प्रदेश के कई इलाकों में 11 मई और 12 मई को बारिश का अनुमान है। राज्य में 11 और 12 मई को कुछ स्थानों पर गरज के साथ बूंदाबांदी, बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के अनुमान को देखते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। Aaj Ka Mousam 8 May

तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम

तमिलनाडु (8 से 12 मई- भारी बारिश के आसार): तमिलनाडु में मानसून से पहले 12 मई तक पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में भारी बारिश होगी। मन्नार की खाड़ी और आसपास के इलाकों में वायुमंडलीय चक्र बनने से राज्य भर में तेज बारिश की गतिविधि बढ़ेंगी। नीलगिरी, इरोड, कोयंबटूर, तिरुपुर और डिंडीगुल सहित कई जिलों में भारी बारिश होगी। 11 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।