Aaj Ka Mousam 25 April : हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव की चेतावनी ! देखें नया मौसम पूर्वानुमान
आज यानी 25 अप्रैल शनिवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
देखें आज 25 अप्रैल शनिवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट...
उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत देश के तमाम राज्यों में जहां भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत में 12 राज्यों के लिए भारत मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। Aaj Ka Mousam 25 April
IMD ने पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 25 से 28 अप्रैल के बीच तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना व्यक्त की है। झारखंड में 26 अप्रैल को ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में इस सप्ताह व्यापक बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और तेज तूफान भी आ सकते हैं।
कई राज्यों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले 3-4 दिनों के दौरान भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की है। खासकर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कुछ क्षेत्रों में गर्म रातें भी दर्ज की जा रही हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। Aaj Ka Mousam 25 April
दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी दिल्ली में गर्मी से बुरा हाल है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 27 अप्रैल तक लू चलने के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 27 अप्रैल को हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव आ सकता है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू का प्रभाव जारी रहने की संभावना है। IMD ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 24 से 27 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 तारीख से कुछ राहत मिलने की संभावना है। क्योंकि 28 से 30 अप्रैल के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam 25 April
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में अगले चार दिनों के दौरान दो मौसम देखने को मिलेंगे। 24-25 अप्रैल को लू का असर दिखेगा, जबकि 26-27 अप्रैल को तेज हवाओं के बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में आंधी-तूफान का असर दिख सकता है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में मौसम इन दिनों शुष्क बना हुआ है। मैदानी इलाकों में गर्मी परेशान कर रही है, तो वहीं पहाड़ी इलाकों में मौसम अभी भी सुहाना बना हुआ है। IMD ने राज्य में 24 से 30 अप्रैल के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। Aaj Ka Mousam 25 April
हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम सक्रिय होने वाला है। IMD के अनुसार, 25 अप्रैल को राज्य में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 28-30 अप्रैल को कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, मंडी और चंबा में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है।
