Aaj Ka Mousam: देश के इन 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग की नई रिपोर्ट 

 
Aaj Ka Mousam: देश के इन 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग की नई रिपोर्ट 
Aaj Ka Mousam: देशभर में आज 26 फरवरी को मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, इसको लेकर IMD ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। आइए जानते है नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार आज किन-किन जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। आइए देखें आज के मौसम की पूरी रिपोर्ट...

उत्तर भारत में कुछ राज्यों में जहां गर्मी तेजी से बढ़ रही है, वहीं, कुछ राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अब उत्तर भारत के तीन राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा मुसीबत बढ़ाने वाली है। Aaj Ka Mousam

इस बारिश के चलते सुबह ठंड बढ़ जाएगी। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 26 फरवरी तक कुछ इलाकों में सुबह के समय के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

उत्तर भारत के 3 राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 24 घंटे बाद उत्तर भारत के 3 राज्यों और दक्षिण के 2 राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। जिन राज्यों में बारिश होने की संभावना है उनमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, तेलंगाना और कर्नाटक जिले शामिल हैं। 26 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की/मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और 30-40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। Aaj Ka Mousam

26 फरवरी को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में और 26 फरवरी को तेलंगाना में भी यही संभावना है। 26 और 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में, 27 और 28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। Aaj Ka Mousam

उत्तर भारत के 19 जिलों में चेतावनी

उत्तर भारत में भले ठंड का असर खत्म हो गया हो लेकिन यूपी, हिमाचल और पंजाब में कोहरे अभी भी परेशानी बढ़ाने वाला है। जिन जिलों में कोहरे की चेतावनी है उनमें यूपी के कुशीनगर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या और महाराजगंज जिले शामिल हैं। इसके अलावा हिमाचल के बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा,कुल्लू, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना शामिल हैं। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर, बठिंडा, गुरदासपुर, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला और लुधियाना शामिल हैं। Aaj Ka Mousam

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। दोपहर में गर्मी का ऐहसास होगा। हालांकि, सुबह के समय 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जिससे प्रदूषण से राहत मिलेगी। एक्यूआई में कमी आएगी। 

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। लेकिन कई जिलों में तापमान चढ़ने वाला है। यूपी के जिन जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है उनमें कानपुर,मेरठ, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़,इटावा,मैनपुरी, मथुरा, अमेठी, आजमगढ़, अमरोहा,बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर शामिल हैं। Aaj Ka Mousam

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक बिहार में आज मौसम साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। वहीं अब बिहार में गर्मी का रौद्र रूप दिखने वाला है। जिन जिलों में गर्मी कहर बरपाएगी उनमें भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, जमुई, जहानाबाद शामिल हैं। 

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में 27 फरवरी को मौसम बिगड़ने वाला है। IMD के मुताबिक 27 फरवरी को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्र प्रयाग, टिहरी और पिथौरागढ़ शामिल हैं। Aaj Ka Mousam

हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भी 27 और 28 फरवरी को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है बिलासपुर, शिमला, मंडी, सोलन और कांगड़ा जिले शामिल हैं। वहीं, मनाली के आसपास के क्षेत्र में ऊंचाई वाले भाग में बर्फबारी की संभावना है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में 4 मार्च के बाद से गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, गंगापुर सिटी, जैसलमेर, शाहपुर शामिल हैं। Aaj Ka Mousam

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम 

IMD के मुताबिक मध्य प्रदेश में इस सप्ताह मौसम नहीं बदलेगा लेकिन कई जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है। जिन जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा उनमें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना, इंदौर, रतलाम, बालाघाट, छिंदवाड़ा, रीवा, मुरैना, भिंड और बैतूल शामिल हैं। 15 मार्च के बाद से राज्य में बारिश की स्थिति बन सकती है।

तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और आसपास के कई जिलों में 1 मार्च तक बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने नई जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन समुद्र से आ रही नमी के कारण मौसम में हलचल बनी हुई है। Aaj Ka Mousam

इसके चलते दक्षिणी तमिलनाडु और उत्तरी जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, धर्मपुरी, कृष्णागिरि, सलेम, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, रानीपेट जिलों में भी गुरुवार की सुबह हल्का कोहरा रहने की संभावना है।