Aaj Ka Mousam 2 May : हरियाणा-राजस्थान समेत 15 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट ! देखें नई मौसम अपडेट
आज यानी 2 मई शनिवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Aaj Ka Mousam 2 May
देखें आज 2 मई शनिवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट...
देश में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने की चेतावनी सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 मई से लेकर 4 मई के बीच एक बार फिर से यूपी, बिहार, राजस्थान समेत 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की भी संभावना है। ग्रामीण इलाके के लोगों को बेहद सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। वहीं, पूर्वी भारत में आंधी-तूफान एक बार फिर से कहर मचा सकता है। वहीं, पहाड़ी राज्यों के लोगों के लिए विशेष चेतावनी है। Aaj Ka Mousam 2 May
घर से निआजने से पहले एक बार मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर और उसके आस-पास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दिखाई दे रहा है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के इलाकों में निचले क्षोभमंडल स्तरों पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
15 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर से 2 मई को देश के 15 राज्यों बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु और केरल में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि 4 मई को यूपी और दिल्ली में मूसलाधार बारिश और आंधी चलने की चेतावनी है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी कहर बरपा सकती है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। नदी किनारे जाने वाले मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। Aaj Ka Mousam 2 May
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली (4 मई-5 मई- भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 4 मई और 5 मई को एक बार फिर से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश (4 मई- तूफान के साथ बारिश की चेतावनी): बुलंदशहर, सहारनपुर, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, बदायूं, बाराबंकी, एटा, अलीगढ़, मथुरा, आगरा अमेठी, सोनभद्र, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, अंबेदकर नगर, चंदौली, सुल्तानपुर, वाराणसी, गोंडा, सोनभद्र और कानपुर में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mousam 2 May
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार (2 मई- आंधी-बारिश की प्रबल संभावना): पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, नालंदा, पटना, बक्सर, सारण, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, भागलपुर और बेगूसराय में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड (2 मई- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, उधम सिंह नगर, हरिद्वार में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। Aaj Ka Mousam 2 May
हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश ( 2 मई- मूसलाधार बारिश- तूफान की चेतावनी): शिमला, मंडी, चंबा, लाहौल स्पीति, सोलन, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी।
पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम
पंजाब ( 2 मई- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): होशियारपुर, बरनाला, मोहाली, पठानकोट, अमृतसर, बठिंडा, मोगा, कपूरथला और लुधियाना में मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। Aaj Ka Mousam 2 May
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान ( 2 मई- मूसलाधार बारिश की संभावना): अलवर, सीकर, बाड़मेर, चुरू, जोधपुर, हनुमानगढ़ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। Aaj Ka Mousam 2 May
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश (2- 5 मई मूसलाधार बारिश का अलर्ट): भिंड, टीकमगढ़, शिवपुरी, अशोकनगर, छतरपुर, पन्ना, सतना, बालाघाट, गुना, नीमच में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
