Aaj Ka Mousam 1 May : हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम पूर्वानुमान 

 
Aaj Ka Mousam 1 May : हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम पूर्वानुमान 
Aaj Ka Mousam 1 May 2026, आज का मौसम 1 मई, आज का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। पिछले दिनों हुई बारिश से देशभर में मौसम ठंडा हो गया है और इसके साथ तापमान में भी गिरावट आई है, लेकिन अब अप्रैल का महीना खत्म होते-होते फिर से गर्मी तेजी से बढ़ गई है। 

आज यानी 1 मई शुक्रवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Aaj Ka Mousam 1 May

देखें आज 1 मई शुक्रवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट...

हरियाणा का मौसम

हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 5 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 2 मई  को एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 3 मई  से 5 मई के दौरान हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई  रहने तथा बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना  है । इस दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना  है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। Aaj Ka Mousam 1 May

देश भर में मौसम प्रणाली: देशभर में कई मौसम प्रणालियाँ सक्रिय हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर पाकिस्तान और आसपास के कश्मीर क्षेत्र में 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है।

पंजाब और आसपास 1.5 किमी ऊंचाई पर प्रेरित चक्रवात सक्रिय है, जिससे एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तक फैली है।

इसके अलावा, उत्तर-पूर्व राजस्थान और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में निचले स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। Aaj Ka Mousam 1 May

वहीं, उत्तर-पूर्व बांग्लादेश तक एक और सिस्टम फैला है। मध्य प्रदेश से बांग्लादेश तक ट्रफ रेखा और दक्षिण भारत में कर्नाटक से तमिलनाडु होते हुए गल्फ ऑफ मन्नार तक विंड डिसकंटिन्युटी बनी हुई है।

2 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा।

पिछला मौसम

पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। Aaj Ka Mousam 1 May

बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई।

कई राज्यों में तापमान में गिरावट भी देखी गई।

आज का मौसम 

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा संभव है।

केरल, कर्नाटक, पश्चिमी हिमालय और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। Aaj Ka Mousam 1 May

वहीं, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।