Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर IMD ने जारी की चेतावनी! देखें देशभर में कहां-कहां होगी बरसात ?

 
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर IMD ने जारी की चेतावनी! देखें देशभर में कहां-कहां होगी बरसात ?
Aaj Ka Mausam: आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। देखें पूरी मौसम रिपोर्ट...

देशभर में इस समय मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।

इसके अलावा, मध्य क्षोभमंडल की पछुआ हवाओं में एक और पश्चिमी विक्षोभ गर्त के रूप में मौजूद है, जिसका अक्ष समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर 60 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ-साथ 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में फैला हुआ है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम बह रही है, जिसकी गति लगभग 120 नॉट बताई गई है। Aaj Ka Mausam

वहीं दक्षिणी तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। अनुमान है कि 17 दिसंबर 2025 की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर सकता है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 18 से 21 दिसंबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ 20 और 21 दिसंबर को तथा उत्तराखंड में 16 और 21 दिसंबर को भी इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं। Aaj Ka Mausam

इसके अलावा तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईआज में 16 और 17 दिसंबर को कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 16 से 18 दिसंबर के दौरान कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम Aaj Ka Mausam

दिल्ली में आज मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। सुबह के समय अधिकांश इलाकों में मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। दिन के दौरान सतही हवाओं की रफ्तार 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है। 

सुबह के समय सतह पर चलने वाली हवाएं मुख्य रूप से पश्चिम दिशा से चलेंगी और उनकी गति लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। दोपहर में हवा की रफ्तार बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। वहीं शाम और रात के समय हवा की गति कम होकर पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटा से नीचे रह सकती है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम Aaj Ka Mausam

उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर अब तेज़ी से देखने को मिलने लगा है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे की परत छाई रही। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस अवधि में सुबह के वक्त हल्के से लेकर मध्यम और कहीं-कहीं घना कोहरा देखने को मिल सकता है। 

वहीं राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। पूरे उत्तर प्रदेश की स्थिति पर नजर डालें तो आज 46 जिलों में घने से बहुत घने कोहरे की आशंका को देखते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी क्षेत्रों में हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे की संभावना बनी हुई है। हालांकि जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, कोहरे के धीरे-धीरे छंटने के आसार हैं।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम Aaj Ka Mausam

बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार 18 दिसंबर को राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और बारिश के कोई आसार नहीं हैं। विभाग के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ या आंशिक रूप से साफ बना रहेगा। आने वाले तीन दिनों के दौरान दिन और रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं जताई गई है। 

मौसम सेवा केंद्र ने बताया कि अगले 72 घंटों तक ठंड का प्रभाव जारी रहेगा, हालांकि तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है। सुबह और रात के समय ठंड अधिक महसूस हो सकती है, जबकि दिन में हल्की धूप निआजने से लोगों को कुछ राहत मिलने की संभावना है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम Aaj Ka Mausam

मेवाड़ अंचल में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से संभावित बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मेवाड़ सहित पूरे प्रदेश की ओर बढ़ सकती हैं, जिससे शीतलहर की स्थिति बनने के आसार हैं। ठंड के बढ़ते असर के बीच राज्य के कुछ इलाकों में इस सर्द मौसम की पहली मावठ होने की भी संभावना बन रही है। 

मावठ उस बारिश को कहा जाता है जो राजस्थान और उत्तर-पश्चिम भारत में सर्दियों के दौरान, आमतौर पर दिसंबर से मार्च के बीच, देखने को मिलती है। इसके प्रभाव से उदयपुर समेत मेवाड़ और प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में ठिठुरन और बढ़ सकती है। वहीं ठंडी हवाओं के कारण उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर बना रहने की संभावना है।

कोहरे और शीतलहर की चेतावनियां Aaj Ka Mausam

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 16 से 20 दिसंबर के बीच तड़के और सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश में 16 से 18 दिसंबर के दौरान सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने की प्रबल आशंका जताई गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 16 और 17 दिसंबर को तड़के और सुबह के समय घने कोहरे की संभावना है। 

वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 16 और 17 दिसंबर को तथा मध्य प्रदेश में 16 से 18 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाने के आसार हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में 16 दिसंबर को और मध्य प्रदेश में 16 और 17 दिसंबर को अत्यधिक घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है।