Aaj Ka Mousam: आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें विभाग की ताजा अपडेट 

 
Aaj Ka Mousam: आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें विभाग की ताजा अपडेट 
Aaj Ka Mousam: आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते है आज की ताजा मौसम रिपोर्ट के अनुसार, कहां बारिश होगी और कहां मौसम साफ रहेगा। देखे मौसम की नई रिपोर्ट...

देश में इस बार मौसम का अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं दोपहर के समय गर्मी का अहसास होने लग रहा है। ऐसे में वीकेंड होने के कारण कई लोग छोटी ट्रिप प्लान कर रहे हैं। तो चलिए जाने आज कैसा रहेगा मौसम का हाल...

दिल्ली में आज ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में शनिवार यानी 13 दिसंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह और शाम के समय सड़कों पर हल्की धुंध छाई रहेगी। इस बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान 23से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में आज ऐसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश में 13 से 15 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

पंजाब हरियाणा में आज ऐसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार 13 से 14 दिसंबर के बीच पंजाब,हरियाणा,असम और मेघालय में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। वहीं 13 और 14 दिसंबर को सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने बिहार के पटना ,भागलपुर, पूर्णिया, गया, आरा सहित कई हिस्सों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है इस बीच सड़कों पर सुबह और शाम के समय धुंध छाई रहेगी।