Aaj Ka Mousam: हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें नई अपडेट 

 
Aaj Ka Mousam: हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें नई अपडेट 
Aaj Ka Mousam: हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते है आज मौसम की नई क्या कहती है। मौसम विभाग ने बताया कि 27 दिसंबर को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों पर सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले भागों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश व बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा।

इस मौसम का असर उत्तराखंड के कुछ हिस्सों पर भी दिखाई देगा। इधर, उत्तर भारत के लिए IMD ने बड़ा अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले 2 दिन में शीतलहर के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आएगी एवं पाला गिरेगा। Aaj Ka Mousam

दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में भीषण कोहरा छाया रहेगा और कड़ाके की सर्दी महसूस की जाएगी। घने कोहरे के कारण अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी और फ्लाइट सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। अगले 24 घंटे दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जाएगी।

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने सामान्य जीवन को प्रभावित कर रखा है। खासकर, सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Aaj Ka Mousam

IMD ने फिरोजाबाद, गोरखपुर, हरदोई, जौनपुर, वाराणसी, कानपुर, झांसी, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया, बस्ती, बहराइच, गोंडा और अयोध्या समेत अधिकांश जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी रखा है। मौसम विभाग का मानना है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 9 °C तक रहने का अनुमान है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से धूप निआज रही है, लेकिन लगातार शीतलहर के चलने से गिर रहे पारे के कारण ठंडक का एहसास बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 28 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 6 से 7 °C और अधिकतम तापमान 21 से 22 °C के आसपास रहने की संभावना है। सुबह और शान कोहरे और स्मॉग की स्थिति बनी रह सकती है। इस सप्ताह के बाद तापमान में और कमी आ सकती है, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस होगी। Aaj Ka Mousam

पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम

पंजाब के कई स्थानों पर शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान डाउन है। मौसम विभाग ने बताया कि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.6 °C, पटियाला में 7.7 °C अमृतसर में 8.6 °C, लुधियाना 8.2, सेल्सियस, पठानकोट में 6.1 °C, बठिंडा में 8.1 °C, गुरदासपुर 6 और फरीदकोट में 8.3 °C के आसपास न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है। अगले सप्ताह से राज्य में मौसम काफी खराब होने की उम्मीद है। 31 दिसंबर तक कई जिलों में बारिश को लेकर संभावनाएं जताई जा रही हैं। फिलहाल, कोहरे के कारण यातायात काफी धीमा नजर आ रहा है। Aaj Ka Mousam

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में भीषण ठंड पड़ रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.5 °C, अंबाला में 8.7 °C, हिसार में यह 6 °C, करनाल में 8 °C, रोहतक में 7.6 °C, भिवानी में 7.3 °C और सिरसा में 8.4 °C के आसपास बना हुआ है। IMD का अनुमान है कि अगले 2 दिन में अधिकांश जिलों में तापमान गिरेगा और सर्दी का सितम तेज होगा। वहीं, कोहरे के कारण ट्रेनों और सड़क यातायात काफी प्रभावित रहेगा। Aaj Ka Mousam

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में शीतलहर और कोहरे का कॉकटेल बन रहा है, जिससे कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक, सबसे कम न्यूनतम तापमान करौली में 3.6 °C और अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.4 °C दर्ज किया गया। हालांकि, अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 °C से नीचे बना हुआ। जयपुर में न्यूनतम तापमान 10 °C, सीकर के फतेहपुर में 4.6 °C, दौसा में 5.0 °C, पाली में 5.1 और अंता में 5.2 °C के आसपास रहने की संभावना है। अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में और कमी और आएगी व कोहरे का ग्राफ बढ़ेगा। Aaj Ka Mousam

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातर बह रही शीतलहर के कारण कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 °C से नीचे पहुंच गया है। IMD के मुताबिक, औरंगाबाद और भागलपुर का सबौर सबसे सर्द स्थान बने हुए हैं, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 °C रिकॉर्ड किया गया। गया में 7.6 °C, भागलपुर में 8.7, और शेखपुरा में 8.8 °C, सहरसा में 9.3 °C पश्चिम चंपारण में 8.9 °C और जहानाबाद में 9.2 °C के आसपास है। वहीं, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली और जहानाबाद जिलों में घने से बहुत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम होगी और ट्रेनों की आवाजाही विलंब से होगी। Aaj Ka Mousam

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

झारखंड के 12 जिलों में शीत लहर का अलर्ट घोषित है और कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 °C से नीचे है। IMD ने बताया कि रांची में न्यूनतम तापमान 7 °C, गुमला में 2.8 °C, खूंटी में 5.2 °C, लोहरदगा में 5.1 °C, हजारीबाग में 5.2, डालटनगंज में 5.5 °C, बोकारो में 6.7 °C और सिमडेगा में 7.2 °C के आसपास रहने का अनुमान है। IMD ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन °C की और गिरावट आने की संभावना है, जिससे सर्दी का ग्राफ और बढ़ेगा, जबकि रांची, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, पलामू, कोडरमा, गुमला, और गढ़वा में शीत लहर और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mousam

कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम

कश्मीर के अधिकतर इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आने के संकेत तेज हो गए हैं। फिलहाल, कई भागों में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। IMD के मुताबिक, 29 दिसंबर को ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी और 30 दिसंबर से एक जनवरी तक मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल, 40 दिन लंबे 'चिल्लई आजां' के दौरान मौसम में उतार चढ़ाव और बारिश-बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।