IMD ने देश भर के कई इलाकों में भीषण शीत लहर और घने कोहरे की चेतावनी दी है। मध्य,पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में 10 से 12 दिसंबर तक शीत लहर की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी भारत में भी 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक शीत लहर जारी रहने की संभावना है। Aaj Ka Mousam
IMD के अनुसार, 10-13 दिसंबर तक असम और मणिपुर के अलग-अलग इलाकों में 10 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
उत्तर भारत के 15 शहरों का मौसम Aaj Ka Mousam
उत्तर-भारत के 15 शहरों कानपुर, लखनऊ, आगरा, टुंडला, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, अमृतसर, फरीदकोट, रूप नगर, नैनीताल, मसूरी, मनाली, शिमला, कुफरी, केलोंग और लाहौल स्पीति में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा Aaj Ka Mousam
दिल्ली में 10 दिसंबर को शैलो फॉग (हल्का कोहरा) रहने की संभावना है और तापमान 24°C और न्यूनतम 8°C रहने की संभावना है। इसी तरह 11 दिसम्बर को घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है और तापमान 24°C और न्यूनतम 7°C रहने की संभावना हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज से सुबह के समय कोहरा बढ़ेगा, जिससे दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है। तेज हवाएँ धीमी पड़ते ही प्रदूषण दोबारा बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है।
यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा Aaj Ka Mousam
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, बिजनौर में सुबह के समय घने कोहरे के चलते दृश्यता 150 मीटर से भी कम रह गई। इसके अलावा 10 दिसंबर से कानपुर, लखनऊ, आगरा और प्रयागराज में सुबह के समय घने कोहरे देखने को मिल सकता है। सुबह घर से बाहर जाने वाले लोगों को सावधान रहना होगा।
बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा Aaj Ka Mousam
बिहार को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है क अगले 48 घंटों में शीत लहर का असर बढ़ने वाला है। लगभग 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी, जिसके कारण न्यूनतम तापमान और नीचे खिसक सकता है। कई जिलों में रात का पारा 8°C से 10°C तक गिरने की संभावना है।
पंजाब-हरियाणा में आज का मौसम कैसा रहेगा Aaj Ka Mousam
पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और मंगलवार को दोनों पड़ोसी राज्यों में रूपनगर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले सप्ताह से अधिकतम तापमान भी 10°C से नीचे आ सकता है।
राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा Aaj Ka Mousam
राजस्थान के सीकर, चूरू, झुंझुनू, डीडवाना-कुचामन और नागौर समेत पांच जिलों में शीतलहर की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पूरे राज्य में पहले से ही ठंड महसूस की जा रही थी। इसी बीच, अब मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में तापमान में और भी ज्या ज्यादा गिरावट दर्ज की जा सकती है।
पिछले 24 घंटों में फतेहपुर में तापमान 3.7°C रहा, जो पूर्वी राजस्थान के सबसे ठंडे इलाकों में से एक बन गया, जबकि पश्चिम में नागौर में तापमान 4.3°C तक पहुंच गया।
