Aaj Ka Mousam: देशभर में आज 25 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम, जाने अपने शहरों की वेदर रिपोर्ट
देश में अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। IMD के मुताबिक अगले 24 घंटे के अंदर 7 राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। इस बारिश की वजह से तापमान में कमी आएगी। वहीं, इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके भी चलेंगी। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके अलावा उत्तर भारत के 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
7 राज्यों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक अगल 24 घंटे के अंदर देश के 7 राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश , तेलंगाना और लक्षद्वीप में 25 फरवरी से 26 फरवरी के दौरान गरज और बिजली गिरने की संभावना है।
27 फरवरी और 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
13 जिलों में कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत के 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। जिन जिलों में घने कोहरे परेशान करेगी उनमें यूपी के बरेली, अलीगढ़, आगरा, कानपुर शामिल हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और शिमला में कोहरे परेशान करने वाले हैं। पंजाब के अमृतसर, पटियाला में विजिबिलिटी कम रहेगी। फरीदकोट, फिरोजपुर और गुरदासपुर में कोहरे का कहर जारी रहेगा।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
IMD के मुताबिक दिल्ली में आज यानी 25 फरवरी को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। दोपहर के समय गर्मी महसूस होगी। वहीं, सुबह के समय 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज मौसम नहीं बदलेगा। बारिश की चेतावनी भी नहीं है। हालांकि, कुछ जिलों में सुबह में ठंड बढ़ेगी। जिन जिलों में ठंड की स्थिति रहेगी उनमें सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर और बरेली शामिल हैं।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। बारिश का भी अलर्ट नहीं है। लेकिन कुछ जिलों में तापमान ऊपर चढ़ने वाला है। जिन जिलों में तापमान बढ़ेगा उनमें पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, सिवान, समस्तीपुर और दरभंगा शामिल हैं।
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
IMD के मुताबिक झारखंड में 25 फरवरी को भी राज्य के अधिकतर जिलों में सुबह में कुहासा और हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं आज की बात करें तो देर शाम तक गुमला, बोकारो, धनबाद, रांची, रामगढ़ और खूंटी में बारिश की पूरी संभावना है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में 26 फरवरी और 27 फरवरी को बारिश की पूरी संभावना है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तर काशी, पिथौरागढ़ा और पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं। इस बारिश से कई शहरों में तापमान में कमी आएगी।
हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में भी 26 फरवरी और 27 फरवरी को बारिश की पूरी संभावना है। जिन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है उनमें मनाली, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिले हैं। बारिश की वजह से सुबह में ठंड में इजाफा देखने को मिल सकता है।
जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर में तीन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, ऊचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। जिन जिलों में तापमान गिरने वाला है उनमें पुलवामा, कुपवाड़ा, श्रीनगर, बड़गाम और बारामूला शामिल हैं। बच्चों और बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव कम हो गया है जिससे अब बारिश होने की संभावना न के बराबर है। हालांकि, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर और कोटा जिले में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, जयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश हो सकती है उनमें सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, खरगोन, धार, भिंड, मुरैना और शिवपुरी शामिल हैं।
तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षि तमिलनाडु के कुछ जिलों में 1 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें शिवलोगम, कुझितुराई और सुरुलाकोड जिले शामिल हैं।
