Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम, देखें आज कहां-कहां होगी बरसात ?

 
Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम, देखें आज कहां-कहां होगी बरसात ?

Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभा की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल किन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, आइए देखें इसकी पूरी रिपोर्ट...

देश में मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत में शीत लहर और घने कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। वहीं, कुछ राज्यों में बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। MP और राजस्थान के लिए मौसम विभाग ने टेंशन देने वाला अलर्ट जारी किया है।

आइए जाने आज कैसा रहेगा मौसम...

बारिश का अनुमान

तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मछुआरों को समुद्री किनारों से बचने के लिए कहा गया है। वहीं, आम लोगों को भी सावधान रहने के लिए कहा गया है। इस बारिश के चलते आसपास के राज्यों में तापमान में कमी आएगी।

कोहरे की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, आगरा, बरेली और मुजफ्फरनगर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम, पानीपत और सोनीपत में सुबह के समय घने कोहरे के चलते दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो जाएगी। इसके अलावा पंजाब के चंडीगढ़ और अमृतसर में भी घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तराखंड के मसूरी में सुबह के समय धूंध से लोगों की परेशानी बढ़ेगी।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज यानी 18 दिसंबर को मौसम का मिजाज बदलेगा। सुबह से शाम तक आसमान में बादल छा सकते हैं। घने कोहरे से सुबह के समय दृश्यता घटकर 50 मीटर तक आ जाएगी। वहीं इस दौरान लोगों को वाहन चलाते समय सतर्कता बरतनी होगी। वहीं, दिल्ली में एक्यूआई अभी कम होता नहीं दिख रहा है।

दिल्ली में आज यानी 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीत लहर ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है और कई क्षेत्रों में दृश्यता में भारी गिरावट देखी गई है। आगरा में ताजमहल भी पूरी तरह से नहीं दिख रहा था। वहीं, अयोध्या में सुबह के समय घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 18 दिसंबर को फिर से परेशानी बढ़ने वाली है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में आज यानी 18 दिसंबर से शीत लहर का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। पटना, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, सिवान, भोजपुर ,पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, दरभंगा, मधुबनी में घने कोहरे और शीत लहर का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में आज यानी 18 दिसंबर को नैनीताल, रुद्रप्रयाग और चमोली में सुबह से समय 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।