
मानसून की विदाई के बाद सर्दी के एंट्री की आहट मिलने लगी है। उत्तर भारत में पारा गिरने से सुबह शाम सिहरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरी राज्यों में नया वेदर सिस्टम बन सकता है, जिससे मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। फिलहाल, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में बादलों की आवाजाही के बीच तापमान में बड़ी गिरावट से ठंड होना शुरू हो गई है। Aaj Ka Mousam
सुबह सर्द हवाओं के साथ वातावरण में कोहरा भी छाने लगा है। मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों में दिवाली तक एक बार फिर से छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। उधर, पहाड़ों में बर्फ की चादर बिछने से मौसम सर्द हो चला है। IMD ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से पारा और लुढ़केगा, जिससे सर्दी का सितम बढ़ने लगेगा। Aaj Ka Mousam
आज 13 अक्टूबर तक चक्रवाती हवाओं के साथ पूर्वोत्तर भारत में बादल एक्टिव रहेंगे। इस दौरान सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, शनिवार से लेकर सोमवार तक केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान कई राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। Aaj Ka Mousam
दिल्ली में में आज का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में बादलों की लुकाछिपी खत्म हो गई है। फिलहाल, मौसम साफ रहने के संकेत हैं। करवा चौथ के दिन में अच्छी धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। IMD ने अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई है।
मौसमी गतिविधियां थमने से वायु की गुणवत्ता (AQI) खराब स्थिति की ओर बढ़ रही है। दिल्ली का एक्यूआई 139 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। यानी आने वाले दिनों में मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन प्रदूषण का कहर बढ़ सकता है। Aaj Ka Mousam
यूपी में आज का मौसम
उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। लगातार एक सप्ताह तक मौसमी गतिविधियों के कारण लगभग गर्मी की छुट्टी हो गई है और ठंडक ने एंट्री ले ली है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में हल्के बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है, लेकिन राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। IMD की मानें तो 11 अक्टूबर से सुबह कोहरे की चादर छाई दिखेगी, जिससे यातायात में मामूली दिक्कत हो सकती है। Aaj Ka Mousam
अगले कुछ दिनों के भीतर मौसम विभाग ने मानसून की वापसी के संकेत देते हुए हल्की बारिश के आसार जताए हैं। फिलहाल, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, रायबरेली, कौशांबी, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बदायूं, रामपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, महोबा, कन्नौज, मेरठ, संभल, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली समेत अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा, जिससे सुबह शाम कोहरा और सर्दी बढ़ेगी।
बिहार में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
बिहार में मानसून के थम जाने के बाद ठंड की अचानक एंट्री हो गई है, जिससे दिन का मौसम सुहावना हो गया। बिहार में 15 अक्टूबर तक कोई मौसमी गतिविधि के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम दिशा से शुष्क हवाएं चलने से ठंडक का एहसास होने लगा है।
IMD के मुताबिक, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, किशनगंज, कटिहार, अररिया, मधुबनी, सुपौल, हाजीपुर, समस्तीपुर, सिवान और नालंदा समेत अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। सुबह के वक्त कोहरे की चादर छाई नजर आएगी, जिससे गुलाबी सर्दी का एहसास होगा। Aaj Ka Mousam
राजस्थान में आज का मौसम
राजस्थान में मौसमी गतिविधियां थमने के बाद बह रही सर्द हवाओं ने तापमान गिरा दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और तेज सतही हवाएं बहेंगी, जिससे ठंड के और बढ़ने की उम्मीद है। Aaj Ka Mousam
IMD की मानें तो फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन कुछ इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। यहां सीकर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और 21 जिलों में 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे अच्छी खासी सर्दी का एहसास हो रहा है। कई जिलों में सुबह के वक्त कोहरा प्रतीत हो रहा है।
उत्तराखंड में में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
उत्तराखंड में हल्के बादलों की आवाजाही हो सकती है। हालांकि, बर्फबारी के अलावा बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। खासकर, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के बाद सर्दी की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इसी प्रकार जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी से पारा लगातार गिर रहा है।
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों की भारी बर्फबारी और बारिश से सर्दी का एहसास बढ़ने लगा है। भारी बर्फबारी के कारण सेब की खेती पर बुरा असर पड़ा है। कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, मंडी, कांगड़ा और शिमला में बर्फ की चादर बिछी है, जिससे लाहौल स्पीति का न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, शिमला में न्यूनतम तापमान 9 और मनाली में 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। Aaj Ka Mousam
बर्फबारी के कारण मनाली-लेह हाईवे दारचा और सरचू के मध्य यातायात के लिए बंद है। वहीं, कोकसर से पलचान, रोहतांग दर्रे से मनाली, कोकसर से कुंजुम टॉप तक सड़कें बर्फबारी के कारण बंद हैं। IMD के मुताबिक, अब यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
तमिलनाडु में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
दक्षिण भारत में मौसम की मार जारी है। मानसून की सक्रियता से तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के नीलगिरी स्थित ऊटी हिल स्टेशन पर भीषण बारिश ने सड़कें नदी में बदल गईं। मौसम विभाग ने नीलगिरी, कोयंबटूर, इरोड के कुछ जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
कोलकाता में आज का मौसम Aaj Ka Mousam
कोलकाता और इसके आसपास के जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। IMD ने IMD ने अगले सप्ताह से पश्चिम बंगाल में शुष्क मौसम का पूर्वानुमान जताया है। अगले तीन से चार दिनों तक राज्य में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार सुबह तक कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल में एक या दो स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।