Aaj Ka Mousam: आज इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी! देखें कहां-कहां IMD का अलर्ट ?
देशभर के कई राज्यों के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। IMD ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 5 से 6 फरवरी और 9 से 11 फरवरी के दौरान झमाझम बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने अलर्ट जारी किया है, साथ हीअगले 2-3 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत 20 से 30 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। Aaj Ka Mousam
IMD के अनुसार, 6 फरवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में 7 फरवरी को सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। Aaj Ka Mousam
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-NCR में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जबकि दिन में धूप खिली होने के कारण काफी हद तक राहत रहती है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 फरवरी को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन के दौरान सतह पर हवा की स्पीड 15-25 KM प्रति घंटे तक रहेगी। 7 और 8 फरवरी को भी राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश पर भी पश्चिमी विक्षोभ देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 6 फरवरी को सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। श्चिमी यूपी और आसपास के इलाकों में 20 से 30 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। Aaj Ka Mousam
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
IMD ने बिहार में 6 फरवरी को घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। इससे सुबह और रात के समय यातायात पर असर पड़ेगा, वहीं रेल सेवाओं में देरी संभव है।
हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी होने की आंशका है। जबकि 7 फरवरी की सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड महसूस होगी। Aaj Ka Mousam
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 5 फरवरी को राज्य में पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया था। हालांकि अगले 4 दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा लेकिन 9 फरवरी से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। 9 से 11 फरवरी के दौरान बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलेंगी। Aaj Ka Mousam
जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने के कारण जम्मू-कश्मीर में 6 फरवरी को बारिश के साथ बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है। वहीं 9 से 11 फरवरी को दूसरे विक्षोभ के असर से झमाझम बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।
