Aaj Ka Mousam: देश के इन 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी ! देखें IMD का नया अपडेट
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी है। कुछ राज्यों में तेज आंधी-बिजली गिरने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। IMD के मुताबिक पंजाब में 24 फरवरी को सुबह में घने कोहरे से परेशानी बढ़ेगी।
देश के 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत समेत देश के 12 राज्यों में मौसम बिगड़ने वाला है। जिन राज्यों में बारिश की संभावना है उनमें, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना, छत्तीसगढ और महाराष्ट्र शामिल हैं। 24 फरवरी को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल,झारखंड,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 26 से 28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आज यानी 24 फरवरी को बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मैसम विभाग के मुताबिक 24 फरवरी और 25 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। वहीं, सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जिससे प्रदूषण से राहत मिलेगी।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में आज यानी 24 फरवरी को मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें बागपत, अमरोहा, मुरादाबाद शामिल हैं। हालांकि, पूर्वी यूपी के कई जिलों में गर्मी बढ़ेगी। जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, संत कबीर नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही शामिल हैं।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
IMD के मुताबिक बिहार में आज यानी 24 फरवरी को बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें गया, जहानाबाद, पटना, सारण, बक्सर, नालंदा, सिवान, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, भागलपुर और पूर्णिया शामिल हैं।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में आज यानी 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक बारिश की चेतावनी है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी, अल्मोड़ा शामिल हैं। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम
IMD के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भी 26 फरवरी से 28 फरवरी तक बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें शिमला, कुल्लू, मंडी, ऊना, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर और लाहौल-स्पीति शामिल हैं। इस बारिश से तापमान में कमी आ सकती है।
जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर में 24 फरवरी से बारिश की चेतावनी है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग शामिल हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में बारिश की चेतावनी नहीं है। हालांकि, अब कई जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ने वाला है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें जयपुर, अजमेर, अलवर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, गंगापुर सिटी, जैसलमेर और अनूपगढ़ शामिल हैं।
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
IMD के मुताबिक मध्य प्रदेश में बारिश एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ाने वाली है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है जबलपुर, कटनी, मुरैना, रीवा, सागर, सतना, शहडोल, विदिशा, खरगोन, दतिया शामिल हैं।
तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु के पश्चिमी घाट जिलों में एक या दो स्थानों पर सोमवार और मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी है। वर्षा पहाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में छिटपुट इलाकों तक ही सीमित रहने की संभावना है, भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
