Aaj Ka Mousam : हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट! देखें मौसम पूर्वानुमान

 
Aaj Ka Mousam : हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट! देखें मौसम पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam 12 May 2026, आज का मौसम, आज 12 मई को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है, जिसे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

चलिए जानते है आज 12 मई मंगलवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....

मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित 11 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की संभावना है। पूर्वी भारत के राज्यों में तेज आंधी, बारिश के साथ ओले गिरने की भी चेतावनी है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mousam 12 May

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में 12 मई के लिए येलो अलर्ट है। बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में मौसम खराब हो सकता है। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 13 मई से मौसम सुधर सकता है। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज वाले बादल बन सकते हैं। 14 मई को मौसम साफ रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों तक बादलों की आवाजाही रहने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं (गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक) के साथ कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। Aaj Ka Mousam 12 May

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के 19 जिलों के लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। बिहार में पुरवा हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जिससे प्रचुर मात्रा में नमी का प्रसार हो रहा है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पंजाब और हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

पंजाब और हरियाणा में भी 11 से 14 मई 2026 के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इन दोनों राज्यों में कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।  Aaj Ka Mousam 12 May

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

राज्य के कई इलाकों में भीषण गर्मी ( हीटवेव ) पड़ने की चेतावनी देते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन 'हीटवेव' व ऊष्णरात्री दर्ज होने का अनुमान है। आगामी 48 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर व भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बादल छाये रहने, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने व हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है। जिन जिलों में आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है, उनमें रायसेन, नर्मदापुरम, बेतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, दिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर और पांढुरना शामिल हैं। Aaj Ka Mousam 12 May

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने के साथ मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान से पश्चिम बंगाल और बिहार से तेलंगाना तक दो ट्रफ लाइनें सक्रिय हैं, जो झारखंड से होकर गुजर रही हैं। इसी के प्रभाव से राज्य के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अगले चार दिनों तक सतर्क रहने की जरूरत है। अगले 4 दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-बारिश और वज्रपात की प्रबल संभावना है। हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे से अधिक रह सकती है। Aaj Ka Mousam 12 May

पूर्वोत्तर में आज कैसा रहेगा मौसम

12 मई को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में व 13 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं (जिनकी गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है) के साथ, कहीं-कहीं से लेकर काफी बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।