Aaj Ka Mousam 6 May : हरियाणा समेत देश के सभी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां-कहां होगी बारिश?
आज यानी 6 मई बुधवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Aaj Ka Mousam 6 May
देखें आज 6 मई बुधवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट...
देश में एक बार फिर से बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 मई को एक बार फिर से यूपी, बिहार समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। पूर्वी भारत में एक बार फिर से तूफानी बारिश कोहराम मचा सकती है। इसके साथ बिजली और वज्रपात गिरने की भी चेतावनी है। Aaj Ka Mousam 6 May
वहीं, पहाड़ी राज्यों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिणी मध्य प्रदेश के मध्यवर्ती भागों के ऊपर ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 10 मई, 2026 से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।
11 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 11 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी देखी जा सकती है। Aaj Ka Mousam 6 May
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली (6 मई- बारिश-ओले की चेतावनी): मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 6 मई को आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश (6 मई- भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): सहारनपुर, नोएडा, मेरठ, मथुरा, आगरा, आजमगढ़, कुशीनगर, अमेठी, कानपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में बारिश-आंधी की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। Aaj Ka Mousam 6 May
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार (6 मई-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): पटना, सिवान, बक्सर, भोजपुर, भागलपुर, पूर्णिया, रोहतास, कैमूर, गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर, कटिहार और खगड़िया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
झारखंड (6 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): गिरिडीह, दुमका, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, रांची, पलामू में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। Aaj Ka Mousam 6 May
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड (6 मई- भारी बारिश- तूफान का अलर्ट): नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश ( 6 मई- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मंडी, सोलन, सिरमौर, ऊना, किन्नौर, शिमला, कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। Aaj Ka Mousam 6 May
पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम
पंजाब ( 6 मई- आंधी- भारी बारिश का अलर्ट): होशियारपुर, रूपनगर, लुधियाना, कपूरथला, गुरदासपुर, मोहाली और पटियाला में आंधी- बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान ( 6 मई- बारिश- आंधी की चेतावनी): हनुमानगढ़, भरतपुर, करौली, दौसा, सीकर, जोधपुर, उदयपुर, जयपुर, धौलपुर में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। Aaj Ka Mousam 6 May
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश ( 6 मई- बारिश-तेज हवा का अलर्ट): कटनी, भोपाल, जबलपुर, शहडोल, सिंगरौली, सतना, बालाघाट, विदिशा और रीवा में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
