उत्तर भारत की तरफ फिर से आया नया पश्चिमी विक्षोभ, आज देर रात बाद पंजाब हरियाणा राजस्थान में आंधी और बारिश की संभावना
यह बारिश का दौर पूर्व और दक्षिण-पूर्व की तरफ बढ़ती हुई देर रात के समय पंजाब के इलाकों में दाखिल होगा और कल अलसुबह या सुबह के समय हरियाणा, राजस्थान, यूपी और दिल्ली के इलाकों को प्रभावित करेगा।
कल दिन का मौसम पूर्वानुमान:
कल देर शाम के बाद भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनेगी।
बाकी दक्षिण पश्चिम राजस्थान, बुंदेलखंड, अवध, पूर्वांचल, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में ज्यादातर जगह मौसम लगभग साफ, गर्म और शुष्क रह सकता है। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।
हालांकि मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम संभाग के इलाकों में कहीं कहीं बूंदाबांदी की उम्मीद है।
आगे का मौसम पूर्वानुमान:
यह पश्चिमी विक्षोभ आज रात से लेकर 14 मई तक मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा, जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगा। वहीं मैदानी इलाकों में मुख्य प्रभाव पंजाब, हरियाणा, उत्तर पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के जिले शामिल रहेंगे।
दक्षिण और पश्चिम राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश इस सिस्टम के प्रभाव से लगभग बाहर ही रहेंगे। यहां सिर्फ छिटपुट जगह बूंदाबांदी की संभावना है, बड़े स्तर पर किसी भी तरह की बारिश नहीं होगी।
15 मई को यह सिस्टम उत्तर भारत और मैदानी इलाकों से चला जाएगा, उसके बाद पूरे उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में बेहद तगड़ी गर्मी की वापसी होगी और तापमान बहुत तेजी से ऊपर जाएगा।
