Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल ऐसा रहेगा मौसम का हाल, देखें ताजा रिपोर्ट 

Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में मौसम को लेकर ताजा जानकारी आई है। आज रात से ही मौसम में पूरा बदलाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते है औसम विशेषज्ञों के अनुसार हरियाणा समेत देशभर में कब से बारिश शुरू होने वाली ...

Published

Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल ऐसा रहेगा मौसम का हाल, देखें ताजा रिपोर्ट 

Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में मौसम को लेकर ताजा जानकारी आई है। आज रात से ही मौसम में पूरा बदलाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते है औसम विशेषज्ञों के अनुसार हरियाणा समेत देशभर में कब से बारिश शुरू होने वाली है। देखें नीचे जारी की गई विभाग द्वारा ताजा रिपोर्ट के अनुसार मौसम का हाल

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। देश के सभी राज्यों में कुल मिलाकर, मौसम में कई बदलाव हो रहे हैं, जिनका असर आम जनजीवन पर भी पड़ रहा है।

हरियाणा का मौसम 

हरियाणा के कई हिस्सों में बादल छाने लगे हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। अभिषेक आनंद का कहना है कि हरियाणा और उससे सटे इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। जिससे बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि 16 से 21 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। आज कई क्षेत्रों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभवाना जताई जा रही है। वहीं 18 से 20 फरवरी तक बूंदाबांदी से हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली का मौसम 

दिल्ली में तीन-चार दिनों तक गर्मी बनी रहेगी। 19 और 20 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। शनिवार को सुबह बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद धूप निकल आई।

हिमाचल में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी बर्फबारी हुई और ठंडी हवाएं चलीं। सिसु और जिस्पा में रुक-रुक कर बर्फबारी जारी है। पुलिस ने लोगों को अटल सुरंग और लाहौल घाटी की ओर यात्रा न करने की सलाह दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर बर्फ जमने से सड़क फिसलन भरी हो गई है। वाहनों को सैंज से लूहरी और सुन्नी के रास्ते भेजा जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 18 और 21 फरवरी को भी कई इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 19 फरवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश और 20 फरवरी को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राजस्थान में मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 17, 18 और 19 फरवरी को राज्य के कुछ संभागों में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि इस बीच किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। आइए जानते हैं कहां बारिश होने की संभावना रहने वाली है। साथ ही जानिए राज्य के ताजा मौसम अपडेट।

17 फरवरी को केवल पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि 18 और 19 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी दोनों इलाकों के कई भागों में बारिश की संभावना बनती दिख रही है। 18 और 19 फरवरी को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और जयपुर में बारिश हो सकती है। जबकि इसी तारीख को पश्चिमी हिस्सों की बात करें तो वहां के बीकानेर और जोधपुर संभाग में बारिश देखने को मिल सकती है।

MP में मौसम

मध्य प्रदेश में हवा के रुख में बदलाव के कारण मौसम में बदलाव दिख रहा है। दिन में गर्मी और रात-सुबह ठंडक का अहसास हो रहा है। तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। अगले तीन-चार दिनों तक मौसम शुष्क रह सकता है। नए पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद ही तापमान में गिरावट आएगी।

उत्तराखंड में बर्फबारी

उत्तराखंड में शनिवार से मौसम का मिजाज बदला और चारों धामों समेत कई इलाकों में बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन के कारण पिछले कुछ सालों से विंटर रेन में कमी आई है, जिसका असर ग्लेशियरों पर भी पड़ रहा है।

UP का मौसम 

उत्तर प्रदेश में साफ मौसम और हवा में आई गिरावट के कारण तापमान बढ़ रहा है। 19 फरवरी तक तापमान में वृद्धि जारी रह सकती है। 20 और 21 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे आसमान में बादल छा सकते हैं और तापमान में कमी आ सकती है। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं है।

 

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

Related news

Leave a Comment