
इस निर्णय का असर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों पर पड़ेगा। इन राज्यों से गुजरने वाली कुल 8 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिनमें हटिया, आनंद विहार, काठगोदाम, गोरखपुर और सांतरागाछी जैसे प्रमुख रूट शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे ऐप पर अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
रद्द की गई ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:
ट्रेन नंबर | रूट | रद्द रहने की अवधि |
---|---|---|
12209 | कानपुर सेंट्रल ➜ काठगोदाम | -9 दिसंबर – 24 फरवरी |
12210 | काठगोदाम ➜ कानपुर सेंट्रल | -8 दिसंबर – 23 फरवरी |
12873 | हटिया ➜ आनंद विहार | -1 दिसंबर – 26 फरवरी |
12874 | आनंद विहार ➜ हटिया | -2 दिसंबर – 27 फरवरी |
22857 | सांतरागाछी ➜ आनंद विहार | -1 दिसंबर – 2 मार्च |
22858 | आनंद विहार ➜ सांतरागाछी | -2 दिसंबर – 3 मार्च |
12595 | गोरखपुर ➜ आनंद विहार | -1 दिसंबर – 12 फरवरी |
12596 | आनंद विहार ➜ गोरखपुर | -2 दिसंबर – 13 फरवरी |
रेलवे का कहना है कि घने कोहरे के दौरान दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिससे ट्रेनों को सिग्नल और प्लेटफॉर्म पहचानने में मुश्किल होती है। इसलिए, इस मौसम में ट्रेनों की गति कम कर दी जाती है, जिससे समय पर पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने यह अस्थायी बंदी का निर्णय लिया है।
रेलवे प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मार्च 2026 के बाद सभी ट्रेनें अपने नियमित रूट और समय पर दोबारा शुरू हो जाएंगी। इस दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए यात्री रेल मदद ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर का सहारा ले सकते हैं।