Haryana Weather: हरियाणा के किसान हो जाएं सावधान, 18 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
Jul 4, 2025, 09:42 IST

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लगातार बारिश की संभावना है। वहीं IMD ने आज 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं चार जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। बता दें कि वीरवार को हिसार, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, नूंह और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश हुई। इस वजह तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वीरवार को फतेहाबाद के टोहना में हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम को हुई इस बूंदाबांदी के कारण मौसम में ठंडक बनी। दिन के समय धूप खिलने और गर्मी अधिक होने के कारण लोग परेशान रहे। इसके चलते हिसार के अधिकतम तापमान में हल्का उछाल भी आया है।