Haryana Weather: हरियाणा में कई जिलों का बढ़ा तापमान, कई इलाकों में बारिश की संभावना, जानें अपने शहर का मौसम

Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज मंगलवार को कहीं धूप खिली रही तो कहीं हल्के बादल छाए रहे। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा के दिन व रात के ...

Published

Haryana Weather

Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज मंगलवार को कहीं धूप खिली रही तो कहीं हल्के बादल छाए रहे। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा के दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तापमान और बढ़ेगा। अभी 11 व 12 मार्च को भी तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 13 मार्च को एक पश्चिमी और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

इसके असर से 13 से 16 मार्च के दौरान खासकर पंजाब से सटे जिलों में बारिश के आसार हैं। तापमान के बढ़ने व अरब सागर से नमी मिलने से गरज-चमक वाले बादल बनेंगे, जिससे छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके बाद 17 मार्च को एक और विक्षोभ सक्रिय होगा।

महेंद्रगढ़ में दिन का पारा 33.7 डिग्री पहुंचा
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम शुष्क एवं साफ रहा। हालांकि विक्षोभ के असर कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इस दौरान दिन के तापमान में 2.2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। महेंद्रगढ़ में यह 33.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वहीं, रात के तापमान में भी 5.2 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। रोहतक में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।

कुरुक्षेत्र में धूप के साथ हल्के बादल
कुरुक्षेत्र जिले में मंगलवार को मौसम साफ रहने के साथ हल्के बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों ने सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप ने गर्माहट बढ़ा दी।

पानीपत में हल्के से मध्यम बादल
पानीपत जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति लगभग 11 किलोमीटर प्रति घंटे रही। दिनभर हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के आसार रहे, लेकिन मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला।

सोनीपत में तापमान में गिरावट
सोनीपत जिले में मंगलवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि एक दिन पहले 14.6 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

यमुनानगर में हल्की गर्माहट
यमुनानगर जिले में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। मौसम में हल्की गर्माहट महसूस की गई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का एहसास और अधिक होने की संभावना है।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment