हरियाणा के सिरसा की बेटी सविता पूनिया को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय टीम का करेगी प्रतिनिधित्व
Jul 28, 2026, 20:13 IST
हरियाणा के सिरसा जिले के गांव जोधका की बेटी और भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया का एक बार फिर भारतीय टीम में चयन हुआ है। यह पूरे सिरसा और हरियाणा के लिए गर्व का क्षण है।
सविता पूनिया अगले महीने भारतीय टीम के साथ नीदरलैंड रवाना होंगी, जहां 15 से 30 अगस्त तक आयोजित होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस समय सविता बेंगलुरु में भारतीय टीम के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में कड़ी मेहनत कर रही हैं। उनका पूरा ध्यान आगामी हॉकी वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने पर है।
