शाहपुर बेगू में हुआ कबड्डी टूर्नामेंट, युवाओं को नशे से दूर रखने का दिया संदेश
सिरसा
गाँव शाहपुर बेगू में युवाओं को नशे जैसी गंभीर कुरीतियों से दूर रखने और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित हुए विशाल कबड्डी टूर्नामेंट में हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला अपने पुत्र लक्ष्य सिंगला के साथ पहुंचे और नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक किया। गत दिवस हुए इस शानदार आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि ने शाहपुर बेगू गाँव के सरपंच और समस्त ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए मनीष सिंगला ने कहा कि हरियाणा सरकार भी हरियाणा की मिट्टी में पहलवानी, जज्बा और खेल का जुनून बसा है। जब हमारे युवाओं का ध्यान खेल के ट्रैक और अखाड़े पर होगा, तो कोई भी सामाजिक बुराई उन्हें छू भी नहीं सकती। हरियाणा सरकार गाँव-गाँव में खेल सुविधाओं का विस्तार कर रही है ताकि हर युवा को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। नशे को कहें 'अलविदा' और खेलों को कहें वेलकम।
मनीष सिंगला ने कहा कि सभी को ऐसे खेल आयोजनों को बढ़ावा देना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी नशे के अंधकार से दूर रहे और हमेशा स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हुए खेल के मैदान से जुड़ी रहे। युवा स्पोर्ट्स क्लब शाहपुर बेगू द्वारा मुख्य अतिथि को उनकी माताश्री श्रीमती सुशीला देवी जी का सुंदर चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसे पाकर मनीष सिंगला पूरी तरह अभिभूत हो गए और उन्होंने हृदय से यह स्वीकार किया कि उनके शब्दकोष में इस अनूठे सम्मान, आत्मीय अभिनंदन और अपार स्नेह को बयां करने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है, जिसके चलते उन्होंने समस्त ग्राम वासियों और युवा स्पोर्ट्स क्लब का बार-बार आभार जताते हुए उनके इस उज्जवल व सराहनीय प्रयास को समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया। इस मौके पर निजी सचिव हरपिंदर शर्मा, निजी सचिव योगेश बिज़ारनिया इत्यादि मौजूद थे।
