जीजीपीएस दड़बा कंला में अंडर-11 ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार उद्घाटन समारोह
नाथूसरी चौपटा। राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय (GGPS) दड़बा कंला में आज अंडर-11 आयु वर्ग की ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का पूरे उत्साह और उमंग के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नाथूसरी चौपटा ब्लॉक की विभिन्न टीमों ने कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स जैसे खेलों में अपना बेहतरीन दमखम दिखाया। इस उद्घाटन समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) श्री सतबीर ढिढारिया, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती संतोष बेनीवाल और प्रिंसिपल श्री कमलजीत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, खेलों के नोडल अधिकारी श्री शीशपाल ढाका और डिप्टी नोडल अधिकारी श्री दिनेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेलों का विधिवत उद्घाटन किया और बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में खेलों के महत्व के बारे में बताया।
खेलों के परिणाम:
प्रतियोगिता के अंतर्गत हुए कबड्डी मुकाबलों में जीपीएस (GPS) नाथूसरी कलां की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जीपीएस (GPS) बरासरी की टीम उपविजेता रही। इसके अतिरिक्त, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में मेजबान जीपीएस दड़बा कंला के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा।
आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान:
इस टूर्नामेंट को पूरी तरह से पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न करवाने में खेल समिति का अहम योगदान रहा। इनमें मुख्य रूप से श्री हनुमान (DPE), GGPS के मुख्याध्यापक श्री प्रदीप, बरासरी से श्री पवन (DPE) और अमर दीप ज ब ट श्री पवन (PTI) ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
