राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ-2026 के लिए 14 अक्टूबर को होंगे जिला स्तरीय ट्रायल

 
 राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ-2026 के लिए 14 अक्टूबर को होंगे जिला स्तरीय ट्रायल

लड़के और लड़कियों के ओपन वर्ग में होंगे ट्रायल, चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ में लेंगे भाग

फरीदाबाद, 


खेल विभाग हरियाणा द्वारा गत वर्षों की भांति राज्य रस्तरीय खेल महाकुम्भ 2026 का आयोजन कराया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए हॉकी प्रशिक्षका कार्यकारी जिला खेल अधिकारी निरेश यादव ने बताया कि खेल महाकुम्भ 2026 में लोन टेनिस, साईकलिंग बेसवाल, खेल लडके तथा लडकियों की ओपन वर्ग में करवाये जायेंगे।  

राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ में भाग लेने वाले जिला के खिलाडियों के चयन हेतु जिला स्तरीय ट्रायल लिए जायेंगें जिसका कार्यक्रम निम्न प्रकार से हैं:-
1. लोन टेनिस खेल में लडको व लडकियों के ट्रायल दिनांक 14.10.2026 को प्रातः 08:00 बजे खेल परिसर सैक्टर-12, फरीदाबाद में स्थित फरीदाबाद टेनिस अकेडमी में आयोजित कराये जायेंगें। लॉन टेनिस खेल के खिलाडी अपने खेल उपकरण साथ लाएंगें।

2. साईकलिंग खेल में लडको व लडकियों के ट्रायल दिनांक 14.10.2026 को प्रातः 9.:00 बजे खेल परिसर सैक्टर-12, फरीदाबाद में लिए जाएंगे।

3. बेसबॉल खेल में लडको व लडकियों के ट्रायल दिनांक 14.10.2026 को प्रातः 9.00 बजे ग्राम पंचायत मैदान गांव सुनपेड में लिए जायेंगें।

सभी इच्छुक खिलाडी उपरोक्त दिये गये कार्यक्रम अनुसार निर्धारित तिथि व समय पर अपने हरियाणा डोमीसाईल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व एक पासपोर्ट साईज फोटो सहित रिर्पोट करेंगें। चयनियत खिलाडियों को राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ 2026 में भाग लेने हेतू भेजा जाएगा।