Bhiwani News: जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में कायाकल्प योग केंद्र के खिलाडिय़ो ने लहराया परचम
Aug 5, 2026, 20:34 IST
भिवानी, 05 अगस्त। हाल ही में 29 जुलाई से 1 अगस्त तक चली जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में कायाकल्प योग केंद्र के खिलाडिय़ो ने अपना परचम लहराया। कायाकल्प योग केंद्र की संचालिका रेणु वर्मा व कविता अहलावत ने बताया कि ये आयोजन स्थानीय हलवासिया विद्या विहार में हुआ था।
उन्होंने बताया की लडक़ों की प्रतियोगिता में अंडर 14 में त्रिश्मित कलात्मक एकल में प्रथम रहा वही अंडर 14 ट्रेडिशनल में पार्थ द्वितीय रहा। लड़कियों की प्रतियोगिता में अंडर 19 कलात्मक युगल में स्वाति व इशिका प्रथम रही।
आज योगा केंद्र में पहुंचने पर खिलाडिय़ों का केंद्र की और से स्वागत किया गया। वही दोनों योगा कोच ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को बधाई दी। इसी मौके पर प्रध्यापिका मनीषा मित्तल जी मौजूद रहे।
