SC और OBC छात्रों को 2025 से मेडिकल-इंजीनियरिंग की पढ़ाई फ्री, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐलान किया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों को देश के किसी भी सरकारी कॉलेज में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए 100% छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए एक स्पेशल पोर्टल भी तैयार किया जाएगा, जिससे छात्रों को स्कॉलरशिप पाने में कोई दिक्कत न हो।
गरीबों के सशक्तिकरण पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा – "गरीबों का कल्याण-उत्थान हमारा संकल्प था, है और रहेगा।" सरकार की सभी योजनाओं का फोकस लास्ट माइल डिलीवरी और वंचित वर्गों की सेवा पर है, जिसे उन्होंने सच्चा सामाजिक न्याय बताया।
पिछड़े वर्गों को बड़ा फायदा
-
क्रीमी लेयर की आय सीमा को ₹6 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख कर दिया गया है।
-
OBC-B वर्ग को अब पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों में आरक्षण मिलेगा।
-
₹3 लाख सालाना आय वाले परिवारों के छात्रों को
-
भारत में पढ़ाई के लिए ₹15 लाख तक
-
विदेश में पढ़ाई के लिए ₹20 लाख तक का शिक्षा ऋण केवल 4% ब्याज पर मिलेगा।
-
किसान और गृहिणियों के लिए भी बड़ी राहत
-
हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां किसानों की 100% फसलें MSP पर खरीदी जा रही हैं।
-
हर-घर गृहिणी योजना के तहत 17 लाख गरीब परिवारों को ₹500 में गैस सिलेंडर मिल रहा है।
पढ़ाई को बनाएं प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की – "अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं, यही महात्मा ज्योतिबा फुले को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"
