Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में बारिश, गर्मी से मिली राहत; IMD ने येलो अलर्ट किया जारी

 
Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में बारिश, गर्मी से मिली राहत; IMD ने येलो अलर्ट किया जारी
Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज यानी सोमवार को हिसार में दोपहर को हल्की बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शहर में न्यूनतम तापमान 28.7 व बालसमंद में 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। बालसमंद में रात के तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट आई है। इसी बीच आज मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बारिश व तेज हवाओं का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

प्री मानसून गतिविधियां की संभावना बन रही

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 18 जून के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कभी उत्तरी कभी दक्षिणी तो कभी पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में प्री मानसून गतिविधियां की संभावना बन रही है। Weather Update वहीं आने वाले दिनों में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ 19 जून को सक्रिय होने से फिर से 19 से 23 जून के दौरान फिर से प्री मानसून गतिविधियां होंगी। फिर प्रदेश में मानसून की एंट्री होने की संभावना बन रही है। उन्होंने बताया कि अभी झुलसाने वाली गर्मी व लू का दौर खत्म हो चुका है।

सोनीपत में आज भी बारिश

वहीं रविवार के बाद सोमवार को भी लगातार दूसरे दिन बारिश हुई। बारिश से गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कुछ समय बाद हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। तापमान में करीब एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। Weather Update

अगले कुछ दिन ऐसे रहेंगे मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है, लेकिन साथ ही उमस भी लोगों को हल्का परेशान कर सकती है।