शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ धांधलान गांव के सरपंच पद का उपचुनाव, रिटर्निंग अधिकारी रेणुका नांदल ने लिया मतदान केंद्र का जायजा
May 10, 2026, 23:53 IST
बेरी(झज्जर), 10 मई। पंचायती राज संस्था के उपचुनाव के तहत खंड बेरी के गांव धांधलान में रविवार को सरपंच पद के लिए 74.37 प्रतिशत वोटिंग के साथ शांतिपूर्ण मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के दिशा निर्देशन में सभी बूथों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई तथा शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई और मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
एसडीएम रेणुका नांदल और एसीपी अनिल कुमार ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से मतदान केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाने के लिए प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर रहा। उन्होंने मतदान केंद्रों का दौरा किया व इस दौरान पोलिंग स्टेशनों पर व्यवस्था दुरुस्त मिली।
बॉक्स
सरपंच पद के लिए उपचुनाव में 74.35 प्रतिशत हुई वोटिंग
एसडीएम रेणुका नांदल ने बताया कि रविवार को सुबह निर्धारित समय 8 बजे से ही निर्धारित तीनों बूथों पर मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ। तीनों बूथों पर कुल 2712 मतदाता थे।
उन्होंने बताया कि बूथ नंबर 23 पर कुल 983 मतों में से 757 मत, बूथ नंबर 24 पर 999 मतों में से 737 मत तथा बूथ नंबर 25 पर 730 मतों में से 523 वोटों के साथ कुल 2017 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सरपंच का चुनाव किया।
बॉक्स
प्रत्याशी विजय कुमार सरपंच निर्वाचित
बीडीपीओ राजाराम ने बताया कि गांव धांधलान में सरपंच पद पर जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी विजय कुमार ने कुल 1171 वोट लेकर जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने कुल 826 मत प्राप्त किए। उन्होंने चुनाव में जीते प्रत्याशी विजय कुमार को जीत की बधाई भी दी।
इस अवसर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।