नगर निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 826 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, 8.70 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोटिंग
प्रवक्ता ने बताया कि अंबाला नगर निगम के 20 वार्डों में चुनाव होगा। मेयर पद बीसी-बी (महिला) के लिए आरक्षित है। यहां 2 वार्ड अनुसूचित जाति, 1 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 1 वार्ड बीसी-ए, 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 1 वार्ड बीसी-बी महिला, 4 वार्ड महिला आरक्षित तथा 10 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 191 मतदान केंद्रों पर 1,98,224 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 1,02,654 पुरुष, 95,550 महिला तथा 20 अन्य मतदाता शामिल हैं।
पंचकूला नगर निगम के 20 वार्डों में चुनाव होगा। मेयर पद अनारक्षित है। यहां 2 वार्ड अनुसूचित जाति, 1 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 1 वार्ड बीसी-बी महिला, 4 वार्ड महिला आरक्षित तथा 11 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 204 मतदान केंद्रों पर 2,07,379 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 1,08,927 पुरुष, 98,447 महिला तथा 5 अन्य मतदाता शामिल हैं।
सोनीपत नगर निगम के 22 वार्डों में चुनाव होंगे। मेयर पद अनारक्षित है। यहां 2 वार्ड अनुसूचित जाति, 2 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 1 वार्ड बीसी-ए, 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 1 वार्ड बीसी-बी महिला, 4 वार्ड महिला आरक्षित तथा 11 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 264 मतदान केंद्रों पर 2,95,868 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 1,53,292 पुरुष, 1,42,569 महिला तथा 7 अन्य मतदाता शामिल हैं।
रेवाड़ी नगर परिषद के 32 वार्डों में चुनाव होगा। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित है। यहां 4 वार्ड अनुसूचित जाति, 2 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 2 वार्ड बीसी-ए, 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 2 वार्ड बीसी-बी, 2 वार्ड बीसी-बी (महिला), 6 वार्ड महिला आरक्षित तथा 13 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 108 मतदान केंद्रों पर 1,15,157 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 59,142 पुरुष, 56,011 महिला तथा 4 अन्य मतदाता शामिल हैं।
उकलाना नगर समिति के 16 वार्डों में चुनाव होगा। अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। यहां 4 वार्ड अनुसूचित जाति, 2 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 3 वार्ड महिला आरक्षित तथा 6 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 16 मतदान केंद्रों पर 15,449 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 8,197 पुरुष और 7,252 महिला मतदाता शामिल हैं।
सांपला नगर समिति के 16 वार्डों में चुनाव होगा। अध्यक्ष पद अनारक्षित है। यहां 2 वार्ड अनुसूचित जाति, 1 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 1 वार्ड बीसी-ए, 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 4 वार्ड महिला आरक्षित तथा 7 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 16 मतदान केंद्रों पर 15,624 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 8,141 पुरुष और 7,483 महिला मतदाता शामिल हैं।
धारूहेड़ा नगर समिति के 18 वार्डों में चुनाव होगा। अध्यक्ष पद अनारक्षित है। यहां 2 वार्ड अनुसूचित जाति, 1 वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), 1 वार्ड बीसी-ए, 1 वार्ड बीसी-ए (महिला), 1 वार्ड बीसी-बी, 1 वार्ड बीसी-बी (महिला), 3 वार्ड महिला आरक्षित तथा 8 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यहां 27 मतदान केंद्रों पर 23,224 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 12,694 पुरुष, 10,529 महिला तथा 1 अन्य मतदाता शामिल है।
प्रवक्ता ने यह भी बताया कि 6 निकायों में 6 वार्डों के लिए उपचुनाव भी करवाए जाएंगे। इन उपचुनावों के लिए 8 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां कुल 7,237 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 3,759 पुरुष और 3,478 महिला मतदाता शामिल हैं।चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचित सभी निकायों में 10 मई 2026 को मतदान कराया जाएगा।
