हिसार से जैसलमेर तक सीधी बस चलने की जगी उम्मीदें, कांग्रेस सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

 
हिसार से जैसलमेर तक सीधी बस चलने की जगी उम्मीदें, कांग्रेस सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रeee

 

 

 

हरियाणा के हिसार सहित आसपास के इलाकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने हिसार से बीकानेर, रामदेवरा, पोकरण होते हुए जैसलमेर तक सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर सीएम नायब सैनी को पत्र लिखा हैं। 

यदि यह बस सेवा शुरू होती है तो यात्रियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी राहत मिल सकती है। क्षेत्र के लोगों ने सांसद कुमारी शैलजा की इस सकारात्मक पहल का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की हैं।

लंबी दूरी का सफर होगा सुहाना 

बता दें कि हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर बड़ी राहत प्रदान की जा रही है। ऐसे में यदि जैसलमेर तक चलने वाली इस बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाई जाती है तो यात्रियों के लिए लंबी दूरी का सफर सुहाना हो जाएगा। 

जैसलमेर तक सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बीच रास्ते बार-बार बस बदलने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। उन्हें अपने नजदीकी बस स्टैंड से बस सेवा का लाभ मिलेगा जिससे उनके लिए सीट मिलना आसान हो जाएगा। हिसार रोडवेज विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जैसलमेर तक सीधी बस सेवा शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। जैसे ही परिवहन विभाग की ओर से कोई दिशानिर्देश मिलते है तो इस संबंध में आगे की कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।

हिसार से जैसलमेर तक सीधी बस चलने की जगी उम्मीदें, कांग्रेस सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र 4333