Haryana News: हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी से मुलाकात की, जानिए क्या है वजह ?

 
Haryana News: हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी से की मुलाकात, जानिये क्या है वजह ?

 

Haryana News: हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने आज दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि ये मुलाकात करीब 30 मिनट से ज्यादा तक चली। इस दौरान पीएम मोदी को प्रदेश के हालातों को लेकर पूरी जानकारी दी गई।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी ने शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

पीएम मोदी से मुलाकात

इस अवसर पर उन्होंने नारी सशक्तिकरण को नई दिशा एवं नई ऊर्जा प्रदान करने वाले प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और ऐतिहासिक निर्णयों के लिए भाजपा हरियाणा परिवार की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।

साथ ही, भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपकर उन पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, उसके लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं कृतज्ञता प्रकट की।