हरियाणा नगर-निगम चुनाव की तारीखों का कल हो सकता है ऐलान, आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम चुनाव की वार्डबंदी को लेकर चला आ रहा गतिरोध पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद खत्म हो गया है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, शहरी स्थानीय निकाय ने 10 अप्रैल को फिर से 2011 जनगणना के अनुसार SC सीटें रिजर्व करने की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके बाद चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की हाईकोर्ट में EVM के साथ VVPAT जोड़ने की याचिका लंबित है, जिस पर 20 अप्रैल को सुनवाई होगी। लेकिन इससे चुनाव पर रोक जैसा कोई आदेश कोर्ट की ओर से नहीं दिया गया है। ऐसे में चुनाव आयोग के शेड्यूल पर इससे कोई असर नहीं पड़ेगा।
प्रदेश के किस-किस शहर में होंगे चुनाव…
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में BC-B की महिला के लिए पहली बार मेयर पद आरक्षित हुआ है। हालांकि पानीपत में BC-B कैटेगिरी से संबंध रखने वाली कोमल सैनी मेयर हैं। बता दें कि, पानीपत मेयर की सीट महिला के रिजर्व थी। तब भाजपा ने जनरल कैटेगिरी की बजाय BC-B वर्ग की कोमल सैनी को प्रत्याशी बनाया था। अब रिजर्वेशन की वजह से पहली बार कोई मेयर पद BC-B वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका सांपला, उकलाना व धारूहेड़ा में प्रधान के पदों को आरक्षित करने के लिए नियमों में वर्णित गठित समिति की बैठक में फैसला लिया गया। इसमें रोटेशन और अनुसूचित जाति की जनसंख्या की अधिकतम प्रतिशत के आधार पर नगर परिषद रेवाड़ी में प्रधान का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया। यह अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, नगर पालिकाओं सांपला, उकलाना और धारूहेड़ा में ड्रा ऑफ लॉट से आरक्षण घोषित किया गया। इनमें नगर पालिका उकलाना में प्रधान का पद महिला के लिए आरक्षित घोषित किया गया है। इसके अलावा छह निकायों में उपचुनाव भी होंगे, जिनमें टोहाना, झज्जर, राजौंद, कनीना, तरावड़ी, साढौरा और करनाल शामिल हैं। इन निकायों में एक-एक वार्ड पार्षद के चुनाव होंगे। Haryana News
आरक्षण की क्या स्थिति
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में कुल 11 नगर निगम हैं। इनमें से आठ के चुनाव पहले ही हो चुके हैं। तीन नगर निगमों का कार्यकाल इसी माह पूरा हुआ है। फरीदाबाद नगर निगम महिला और गुरुग्राम नगर निगम BC-A कैटेगरी की महिला के लिए आरक्षित है। यमुनानगर में मेयर का पद SC कैटेगरी महिला और रोहतक में नगर निगम मेयर का पद SC कैटेगरी के पुरुष के लिए रिजर्व है। बाकी के पांच निगम हिसार, करनाल, मानेसर और पानीपत सामान्य वर्ग के लिए हैं।
