Haryana: इनेलो में संगठन का विस्तार, राज्य कार्यकारिणी में प्रधान महासचिव और जिला अध्यक्ष हुए नियुक्त
Jan 3, 2026, 18:02 IST
चंडीगढ़, 3 जनवरी। संगठन का विस्तार करते हुए इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला से विचार विमर्श करके विभिन्न पदों पर छह महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं।
गौरव सम्पत सिंह को प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रधान महासचिव, दलबीर जामनी, बलराज नौच और लोकेश दहिया को राज्य कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है, कुलदीप कटारिया को गुरुग्राम का शहरी जिला अध्यक्ष और विजय जैन को हांसी को नया जिला बनाए जाने पर हांसी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
