Haryana: हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर आज हुआ चुनाव, 88 विधायकों ने डाले वोट
मिली जानकारी के अनुसार, 90 सीटों वाली विधानसभा में 88 विधायकों ने वोट डाले। INLD के दोनों विधायक अर्जुन चौटाला और आदित्य देवीलाल वोटिंग से दूर रहे। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, 88 वोट पोल होने के बाद जीत के लिए कोटा वोट 30 रह गया है। कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध और भाजपा के संजय भाटिया के पास जीत के लिए जरूरी आकंड़ा है। क्रॉस वोटिंग या वोट रद्द होने की स्थिति में ही निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल सीट निकाल सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस की 2 वोटों पर ऑब्जेक्शन जताते हुए चुनाव अधिकारी को शिकायत की है। BJP ने आपत्ति जताई है कि इन दो वोटों में सीक्रेसी लीक हुई है। Haryana News
एक्सपर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, आयोग यदि ऑब्जेक्शन को सही मानता है तो दोनों वोट रद्द हो सकती हैं। किसी भी पार्टी का विधायक अपनी पार्टी के ऑब्जर्वर को ही बैलेट दिखा सकता है। यदि दूसरी पार्टी के ऑब्जर्वर को वोट दिखा देता है तो इसे सीक्रेसी लीक माना जाता है। Haryana News
जानकारी के अनुसार, दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने के बावजूद मंत्री अनिल विज विधानसभा में वोट डालने के लिए पहुंचे।
