हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ED कोर्ट से बड़ी राहत, AJL केस में हुड्डा और मोती लाल वोहरा को किया आरोपमुक्त

 
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ED कोर्ट से बड़ी राहत, AJL केस में हुड्डा और मोती लाल वोहरा को किया आरोपमुक्त  नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर हुड्डा को अब ईडी अदालत से भी मिली राहत..  पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष ईडी की अदालत द्वारा एजेएल ( AJL) मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा और मोती लाल वोहरा को आरोप मुक्त किया गया।

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मोती लाल वोहरा को ED कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। AJL केस में हुड्डा और मोती लाल वोहरा को आरोपमुक्त किया गया है। आज ईडी कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। इससे पहले सीबीआई भी दोनों को आरोप मुक्त कर चुकी है।

पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष ईडी की अदालत द्वारा एजेएल ( AJL) मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा और मोती लाल वोहरा को आरोप मुक्त किया गया। इससे पहले एजीएल मामले में  सीबीआई भी दोनों को आरोप मुक्त कर चुकी है।

पंचकूला स्थित ईडी की अदालत के द्वारा एजेएल ( AJL) मामले में फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा ओर मोती लाल वोहरा को आरोप मुक्त किया है। बचाव पक्ष के वकील एस पी एस परमार ने बताया कि एजेएल मामले में ईडी की अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुडा ओर मोती लाल वोहरा को डिस्चार्ज ( आरोप मुक्त) किया है। उन्होने बताया कि एजेएल के सीबीआई मामले में भी पहले ही दोनों को आरोप मुक्त किया जा चुका है। 

बचाव पक्ष के वकील एस पी एस परमार  ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पंचकूला स्थित ईडी की  अदालत में चल रहे AJL  मामले को लेकर उन्हें आरोप मुक्त किया है उन्होंने बताया कि AJL  मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री को पार्टी बनाया था और AJL  मामले को लेकर 25 फरवरी को हाई कोर्ट में लगी एप्लीकेशन डिस्चार्ज हो गई थी जिसके बाद हमने पंचकूला स्थित एड की अदालत में एप्लीकेशन लगाई थी।

उन्होंने कहा कि AJL के सीबीआई मामले को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आरोप मुक्त किया था और अब ईडी  के मामले में भी उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है । उन्होंने कहा कि अब यह मामला पूरी तरह से खत्म हो चुका है।  सीबीआई और ईडी कोर्ट से आरोप मुक्त कर दिया गया है उन्होंने कहा कि यह कई सालों से सीबीआई और ईडी कोर्ट में चल रहा था और दोनों मामले लम्बित थे

उन्होंने कहा कि पहले सीबीआई के मामले में आरोप मुक्त किया गया और अब AJL ईडी  मामले को लेकर भी इन्हें आरोप मुक्त किया गया है । इन दोनों मामलों को लेकर हमने यहां भी एप्लीकेशन लगाई थी और दोनों मामलों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मोतीलाल बोहरा आरोपी बनाए गए थे दोनों को आरोप मुक्त किया गया है।