*मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपना काफिला रोक कर ग्रामीणों से की मुलाकात,  सरकार के काम का लिया फीडबैक*

 
*मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने अपना काफिला रोक कर ग्रामीणों से की मुलाकात,  सरकार के काम का लिया फीडबैक*

 

 

चंडीगढ़, 14 नवंबर-  शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जिला चरखी दादरी के गांव पातुवास जाते समय उन्होंने ढाणी फोगाट गांव में अचानक अपना काफिला रुकवाया और वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त मनदीप कौर को लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री को  आशीर्वाद  भी दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपने बीच पाकर लोगों के चेहरों पर काफी खुशी दिखाई दी।