बवानीखेड़ा/ भिवानी, 20 अगस्त। कस्बा बवानीखेड़ा स्थित ठाकुर शंभू सिंह तंवर राजकीय महिला महाविद्यालय में सर्व कल्याण मंच हरियाणा द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट सेंटर के तत्वावधान में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने की।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने सिलाई सेंटर में इंटर्नशिप कर रही छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। श्रुति चौधरी ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आस्मां की कोई सीमा नहीं होती। वे कड़ी मेहनत से अपना लक्ष्य हासिल करें। हमें राष्टï्र के प्रति अपने कर्तव्य के बारे में भी मालूम होना चाहिए। इस दौरान एसडीएम महेश कुमार, कार्यक्रम के आयोजक एवं सर्व कल्याण मंच के अध्यक्ष नवीन कौशिक और नगर पालिका चेयरमैन सुंदर अत्री भी मौजूद रहे।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि मेहनत के बलबूते पर कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है। भिवानी की बेटियों ने कॉम्रवेल्थ खेलों में पदक जीतकर विश्व में प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने छात्राओं से अपना लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के जीवन उत्थान के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं व कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
महिलाओं का स्वावलंबी होना जरूरी है।
उन्होंने सर्व कल्याण मंच द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि पर्यावरण संरक्षण, बिजली और पानी की कीमत को पहचाने। पर्यावरण का संरक्षण करें। बिजली और पानी को व्यर्थ ना करें। उन्होंने कहा कि पानी की एक-एक बूंद कीमती है। इसी प्रकार से पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने छात्राओं को बिजली और पानी का सद्पयोग करने व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने छात्राओं से राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा ही देश की असली ताकत हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने छात्राओं से अपने साथ-साथ गांव, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए किसी न किसी कार्य में दक्ष होना जरूरी है। कार्य निपुणता ही आत्मनिर्भर बनाता है। उन्होंने कहा कि सिलाई एक ऐसा कार्य है, जो जीवन भर काम आता है। महिलाएं घर को संभालते हुए भी अपना रोजगार चला सकती हैं।
कार्यक्रम के आयोजक एवं सर्व कल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष नवीन कौशिक ने केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था पिछले दस साल से प्रदेश के 14 जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए हर गांव त्रिवेणी अभियान के तहत गांवों में त्रिवेणी लगाना, रक्तदान शिविर आयोजित करना, हर घर बेटी अभियान के तहत घरों पर बेटियों के नाम से नेम प्लेट लगाना, महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करना प्रमुख रूप से शामिल है। अब तक संस्था द्वारा विभिन्न जिलों में 4500 घरों में बेटियों के नाम से नेम प्लेट लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ-साथ संस्था द्वारा छह ई-लाइब्रेरी संचालित हैं। कार्यक्रम को नगर पालिका चेयरमैन सुंदर अत्री ने भी संबोधित किया।
- लक्की ड्रॉ में तीन छात्राओं को मिला इंडक्शन चूल्हा
कार्यक्रम के दौरान सर्व कल्याण मंच द्वारा एक लक्की ड्रॉ रखा गया। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने तीन पर्चियां निकाली। लक्की ड्रॉ में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा तमन्ना व सोनू तथा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा किरण तंवर की किस्मत खुली और श्रुति चौधरी ने उनको इंडक्शन चूल्हा भेंट किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रुति चौधरी ने सबसे पहले कॉलेज में सिलाई का प्रशिक्षण ले रहीं छात्राओं से मुलाकात की और उनको कौशल निपुणता के प्रति प्रेरित किया। कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत व हरियाणवी गीतों की प्रस्तुती दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रो. सोनम ने किया।
इस अवसर पर चेयरमैन ब्लॉक समिति चेयरमैन उमेश उमरा व वाइस चेयरमैन बजरंग तंवर, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट हरि सिंह सांगवान, अमर सिंह हालुवासिया, दिलबाग नीमड़ी, प्राचार्य प्रवीण कुमार, डॉ. जय सिंह वाल्मीकि, वासु शर्मा, कृष्ण लेघां, थाना प्रभारी सुरेश कुमार, मनोज तंवर,भागीरथ के अलावा सर्व कल्याण मंच हरियाणा के उपाध्यक्ष सुरेंद्र उड़ाना, करनाल जिलाध्यक्ष रणदीप राणा, भिवानी जिलाध्यक्ष प्रवीण तंवर, महेंद्रगढ़ जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, राजपाल लांबूड़ हांसी जिलाध्यक्ष व मंजीत जांगड़ा पुर सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
