हरियाणा गठन के बाद 2024 में सबसे ज्यादा 13 महिला विधायक बनीं!, देखें लिस्ट

 
हरियाणा गठन के बाद 2024 में सबसे ज्यादा 13 महिला विधायक बनीं!, देखें लिस्ट
हरियाणा गठन के बाद से 2024 में सबसे ज्यादा 13 महिला विधायक बनी हैं- जिनमें से श्रुति चौधरी व आरती राव सरकार में मंत्री हैं। महिला विधायकों में 7 कांग्रेस (शैली चौधरी नारायणगढ़, मुलाना से पूजा, साढ़ौरा से रेणु बाला, गीता भुक्कल झज्जर, शकुन्तला खटक कलानौर, मंजू चौधरी नांगल चौधरी, विनेश फोगाट जुलाना), 5 भाजपा (कालका से शक्ति रानी शर्मा, राई से कृष्णा गहलावत, तोशाम से श्रुति चौधरी, अटेली से आरती राव, पटौदी से बिमला चौधरी ) व एक निर्दलीय (हिसार से सावित्री जिंदल) हैं। 
 

बन्तो कटारिया, नैना चौटाला, कांता चौटाला भले ही विधायक न हों लेकिन वे अपने अपने दलों में काफी सक्रीय हैं। नैना विधायक रह चुकी हैं जबाकि कटारिया ने पिछले साल अम्बाला से लोकसभा का चुनाव लड़ा और वह हार गई थीं।

लोकसभा में हरियाणा से केवल सैलजा ही सांसद हैं जबकि इससे पहले चन्द्रावती, कैलाशो चौधरी, सुधा यादव, सुनीता दुग्गल व श्रुति चौधरी भी लोकसभा सांसद रहीं हैं।

अब राज्यसभा में प्रदेश से किरण चौधरी व रेखा शर्मा 2 ही नेत्रियां हैं जबकि इससे पहले हरियाणा से जुडीं सुषमा स्वराज, विद्या बेनीवाल, सुमित्रा महाजन व सैलजा भी राज्यसभा की सदस्य रही हैं। सैलजा व सुषमा स्वराज तो केंद्र सरकार में भी मंत्री रही हैं। कांग्रेस क्षेत्रों में मुख्यमंत्री पद पर सैलजा के नाम की कई बार चर्चा हुई लेकिन उन्हें यह कुर्सी नसीब नहीं हो पाई। सुषमा जरूर कुछ देर के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने में कामयाब रहीं।

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक नवीन रमण की सोशल मीडिया से...