Hisar Airport: हरियाणा के लिए आया ख़ुशी का पल, पीएम मोदी करेंगे पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन
Hisar Airport::हरियाणा के लिए आज का दिन काफी अहम होने वाला है। आज हरियाणा का उसका पहला एयरपोर्ट मिलने जा रहा है। इस Hisar Airport का पीएम नरेंद्र मोदी आज उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही International टर्मिनल की आधारशिला रखेंगे।
हिसार एयरपोर्ट को शंख के आकार में बनाया जा रहा है। पीएम Hisar Airport से अयोध्या के बीच चलने वाली फ्लाइट को आज हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री रैली को भी संबोधित करेंगे।
हिसार एयरपोर्ट का निर्माण 7,200 एकड़ जमीन पर किया जा रहा है। इसे दिल्ली के IGI के विकल्प के रूप में 3 चरणों में विकसित किया जा रहा है। इसे लेकर हरियाणा सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच मैमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिग हुआ है।
Hisar Airport से मिलेंगे लाखों रोजगार
यह इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनाया जाएगा। इसके साथ होटल इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्ट, आईटी इंडस्ट्री विकसित की जाएगी। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी। बड़े पैमाने पर रोजगार विकसित होंगे। Hisar Airport से हरियाणा से सटे राजस्थान और पंजाब के लोगों को भी फायदा मिलेगा। सरकार का दावा है कि एक लाख से ज्यादा नौकरियां आएंगी।
अब अयोध्या का सफ़र Hisar Airport से मात्र 2 घंटे में
हिसार से अयोध्या जाने या आने का समय 14 घंटे से कम होकर 2 घंटे हो जाएगा। वहीं टैक्सी के लिए 10 हजार रुपये किराए के मुकाबले लोग 3400 रुपये में अयोध्या पहुंच जाएंगे।
हिसार से अयोध्या के लिए Flight का समय सुबह 10.40 बजे का है। हालांकि, कल ये Flight आधे घंटे पहले सुबह 10.10 बजे रवाना होगी। यात्रियों को एयरलाइन कंपनी की तरफ से मैसेज भेजकर इसकी सूचना दी गई है।
