Municipal elections Haryana 2025: हरियाणा निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, राज्य चुनाव आयुक्त करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Haryana News: हरियाणा में निकाय चुनाव की तारीखों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह आज निकाय चुनावों की घोषणा कर सकते हैं। इसे लेकर उनके कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। एक चरण में होंगे चुनाव इससे ...


Haryana News: हरियाणा में निकाय चुनाव की तारीखों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह आज निकाय चुनावों की घोषणा कर सकते हैं। इसे लेकर उनके कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

एक चरण में होंगे चुनाव

इससे पहले चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने संकेत दिए थे कि हरियाणा में निकाय चुनाव दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद कराए जाएंगे। प्रदेश में दो चरणों के बजाय सभी निकायों के चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे। लंबे समय से इन चुनावों की तारीखों का इंतजार किया जा रहा था।

27 निकायों की मतदाता सूची फाइनल

हरियाणा में कुल 34 नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिकाएं हैं, जिनमें से 27 की मतदाता सूची अंतिम रूप से तैयार हो चुकी है।

कई नगर निगमों का कार्यकाल खत्म

प्रदेश के 11 नगर निगमों में से फरीदाबाद नगर निगम का कार्यकाल फरवरी 2022 और गुरुग्राम नगर निगम का कार्यकाल नवंबर 2022 में समाप्त हो चुका है। करनाल, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर और हिसार नगर निगमों का कार्यकाल भी जनवरी 2024 में पूरा हो गया है। वहीं, मानेसर नगर निगम में अब तक चुनाव नहीं हुए हैं।

पहले चरण में इन नगर निगमों के चुनाव

पहले चरण में अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर और सोनीपत नगर निगमों के चुनाव कराए जाएंगे। अंबाला और सोनीपत में मेयर पद भी खाली हैं, क्योंकि पिछले मेयर विधानसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं।

आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य चुनाव आयोग निकाय चुनावों की पूरी रूपरेखा स्पष्ट करेगा।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

Related news

Leave a Comment