युवा सेवा और नवाचार को बनाएं जीवन का मंत्र : दिनेश शेखावत

 
युवा सेवा और नवाचार को बनाएं जीवन का मंत्र : दिनेश शेखावत

 


‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में विद्यार्थियों को जनसेवा, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित

गांव छारा स्थित राजकीय महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत  सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ कार्यक्रम आयोजित


झज्जर/बहादुरगढ, 5 अक्टूबर।   गांव छारा में सोमवार को डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला संयोजक दिनेश शेखावत ने विद्यार्थियों को जनसेवा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य सुशील दलाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
दिनेश शेखावत ने कहा कि ‘सेवा परमो धर्म:’ की भावना को जीवन में अपनाकर युवा समाज की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं को समाधान प्रदाता और रोजगार सृजक बनने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने बताया कि ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ युवाओं के नवाचारी विचारों को मंच देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। जिला स्तर पर चयनित श्रेष्ठ नवाचारों को एक लाख रुपये तक, जबकि राज्य स्तर पर श्रेष्ठ नवाचारों को पांच लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक नवाचारों को डिजिटल पोर्टल पर पंजीकृत कराने का आह्वान किया।
उद्योग विस्तार अधिकारी मंजीत दहिया ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप नीतियों, उद्यमिता योजनाओं और सरकारी प्रोत्साहन की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशामुक्त जीवन, चरित्र निर्माण और समाज सेवा का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर सहसंयोजक रविंद्र छारा, यादबीर सैनी, अनिल दलाल, दीपक सैनी, रमेश पंवार,प्रो जयंत,प्रो मोहित, प्रो राहुल, प्रो प्रवीण सहित प्राध्यापकगण व विद्यार्थी मौजूद रहे।