विश्व शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का भव्य सम्मान

 
विश्व शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का भव्य सम्मान

 
शिक्षकों का सम्मान समाज के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान : डॉ. करण पूनिया
5 अक्टूबर, भिवानी। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर नटराज कला मंच भिवानी, लायंस क्लब भिवानी सुरभि , टीम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा तथा वैश्य महाविद्यालय भिवानी के संयुक्त तत्वावधान में एक गरिमापूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से जुड़े शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को सम्मानित कर उनके शिक्षा एवं समाज के प्रति योगदान को नमन किया गया।नटराज कला मंच के अध्यक्ष डॉ. करण पूनिया ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुजनों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और शिक्षा की परंपरा का सम्मान है।समारोह में डॉ. ओम प्रकाश तिवारी प्राचार्य परसराम हेतराम  स्कूल (चरखी दादरी), डॉ. राजीव कुमार, प्राचार्य केएम कॉलेज भिवानी, ललित (चरखी दादरी), डॉ विकास शर्मा, प्राचार्य पं. सीताराम शास्त्री महाविद्यालय भिवानी, मुस्कान गिरधर एवं पूनम गर्ग (बीपीएस भिवानी), वैश्य महाविद्यालय भिवानी के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, सेवानिवृत्त बीईओ डॉ. अनिल गौड़, भूमिका बजाज वर्मा (टीआईटी कॉलेज), डॉ. मनोज कुमार (हलवासिया स्कूल) डॉ सरोज प्रवक्ता पी एम श्री रा. क. व. मा. वि. , हेमंत कुमार ,पी एम श्री रा. क. व. मा. वि. , मनोज शर्मा (सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल) तथा सरिता शर्मा (टीआईटी स्कूल) को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संयोजिका डॉ. वंदना पूनिया ने समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी सम्मानित गुरुजनों से आशीर्वाद भी लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित शर्मा,  विजय शर्मा, मुकेश वत्स, डॉ. रमेश खासा, नेहा, राजसिंह, सचिन, रानी, गीता, लक्ष्मी एवं रेखा सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।समारोह में शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव देखने को मिला। उपस्थित जनों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा के महत्व को और अधिक मजबूत करते हैं।