सेवा संकल्प अभियान के तहत रोड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग का कार्यक्रम आयोजित

 
सेवा संकल्प अभियान के तहत रोड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग का कार्यक्रम आयोजित

 
सिरसा, 06 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत खंड बड़ागुढ़ा के गांव रोड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं हेल्परों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद सरदार चरणजीत सिंह रोड़ी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बैगो रानी, हरविंद्र रोड़ी, बिंदु शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीना रानी ने की। समिति की लता रानी, बबीता, पूजा सुपरवाइजर सहित अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से पोक्सो एवं जेजे एक्ट के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।