हिसार आईटीआई में हिंदी दिवस की धूम, निबंध और भाषण प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

 
हिसार आईटीआई में हिंदी दिवस की धूम, निबंध और भाषण प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

हिसार | राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हिंदी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हिंदी प्राध्यापक डॉ राजपाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व, इतिहास और दैनिक जीवन में इसके उपयोग बारे महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की। उन्होंने कहा कि कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और राष्ट्रीय पहचान की संवाहक है। विद्यार्थियों को हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने तथा हिंदी के समृद्ध साहित्य को पढऩे के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें निबंध प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई आदमपुर की नंदनी प्रथम, वर्षा द्वितीय तथा आईटीआई नलवा की प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में आईटीआई नलवा की सोनिका प्रथम स्थान पर रही। विजेता प्रतिभागियों को प्राध्यापक डॉ राजपाल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर संस्थान के उपप्रधानाचार्य रविंद्र झोरड़ ने बताया कि विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि और सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में वर्ग अनुदेशक ललित पूनिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन मोटर मैकेनिक अनुदेशक सदानंद ने किया। हिंदी स्टेनो अनुदेशिका मोनिका, भाषा अध्यापिका अनीता तथा हिंदी स्टेनो अनुदेशक किस्मत ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।


इस अवसर पर लक्ष्मण, सदानंद, राजेश, रमन, सुमित कुमार, रघुवीर, मुकेश रानी, सुधीर कुमार, राकेश, संजय क्लर्क सहित संस्थान के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।