आईटीआई में ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को स्वदेशी अपनाने के लिए किया प्रेरित

 
 आईटीआई में ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को स्वदेशी अपनाने के लिए किया प्रेरित

 
भिवानी, 09 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आईटीआई डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में ‘वोकल फॉर लोकल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक धीरज सोनी, जिला सह-संयोजक अतुल गुप्ता एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता कुलबीर सिंह सहित अन्य सदस्यों ने विद्यार्थियों को स्वदेशी उत्पादों के महत्व बारे विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को स्वदेशी के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि स्वदेशी अपनाना, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और रोजगार को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।