नौरंग राय तालाब के जीर्णाद्वार को लेकर विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य कल बैठेंगे भूख हड़ताल पर

 


विश्व हिन्दू तख्त व ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने 7 सितंबर को निगम प्रशासन को दी थी चेतावनी

हिसार।  विश्व हिन्दू तख्त एवं ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह कल सुबह 9 बजे नौरंग राय तालाब के  12 साल से बंद पड़े जीर्णाद्वार के कार्य को शुरू करवाने को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल पर अकेले बैठेंगे और उन्होंने सनातन धर्म सभा के प्रधान एनएन ज्वैलर्स के मालिक नरेश अग्रवाल को उनके साथ भूख हड़ताल पर बैठने का संदेश भेजा है। और इस बारे सनातन धर्म सभा के प्रधान नरेश अग्रवाल ने कहा कि वह उनके साथ भूख हड़ताल में शामिल होंगे। वीरेश शांडिल्य ने सनातन धर्म सभा के प्रधान नरेश अग्रवाल से फोन पर बात करते हुए कहा कि हमने किसी पर भी आरोप नहीं लगाना जो सनातन के सम्मान  को पिछले 12 साल से ठेस पहुंच रही है उस सम्मान को बहाल करवाने के लिए वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे ताकि सौ करोड़ सनातनियों के सम्मान का प्रतीक नौरंग राय तालाब के जीर्णाद्वार का कार्य शुरू हो सके। विश्व हिन्दू तख्त एवं ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने 7 सितंबर को नगर निगम कमिश्नर व मेयर को चेतावनी दी थी कि 24 घंटे के अंदर नौरंग राय तालाब के जीर्णाद्वार का कार्य युद्ध स्तर पर छेड़ा जाए अन्यथा 10 सितंबर को विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य नौरंग राय तालाब के बाहर सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह अपने साथ हजारो लोगों को भूख हड़ताल पर बिठा सकते हैं लेकिन उनका उद्देश्य भीड़ इक्ट्ठा करना नहीं बल्कि वामन भगवान के सम्मान को बहाल करवाना है जो भी सनातन प्रेमी है या भगवान वामन में आस्था रखता है वह आए लेकिन वहां किसी को भी राजनीति करने नहीं दी जाएगी। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उनका सांकेतिक भूख हड़ताल करने का उद्देश्य यही है कि 12 साल से बंद नौरंग राय तालाब का कार्य शुरू हो सके ताकि सनातनियों की आस्था को बचाया जा सके।