सेवा सेतु कैंप से ग्रामीणों को मिल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी

 
 सेवा सेतु कैंप से ग्रामीणों को मिल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी

साल्हावास में लगे सेवा सेतु कैंप से ग्रामीणों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में 17 अक्टूबर तक जारी है सेवा संकल्प अभियान

झज्जर, 14 अक्टूबर।
सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत बुधवार को साल्हावास ब्लॉक में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सतेंद्र जाखड़ ने कैंप का अवलोकन किया। बीडीपीओ राहुल मेहरा ने उनका स्वागत किया। कैंप में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, सेवाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी।
डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कैंप का उद्देश्य सरकारी सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। सतेंद्र जाखड़ ने ग्रामीणों से कैंप में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने और पात्रता के अनुसार लाभ उठाने का आह्वान किया।
कैंप में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां नागरिकों को स्वास्थ्य जांच के साथ स्वस्थ जीवनशैली संबंधी परामर्श दिया गया। ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों के स्टॉल पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।